फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   MLA gave checks of CM discretionary fund to eligible people

विधायक ने पात्र लोगों को दिए सीएम विवेकाधीन कोष के चेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLA gave checks of CM discretionary fund to eligible people
काशीपुर में लोगों को मुख्यमंत्री सहायता राशि के चेक देते विधायक। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बुधवार को एक महिला समेत नौ लोगों को बेटी की शादी और इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चेकों को बांटा। इनमें मोहल्ला रजवाड़ा निवासी केवलराम, कटरामालियान निवासी राजीव कुमार, टांडा उज्जैन निवासी अमरदेव, खड़कपुर निवासी मालती, ग्राम पैगा निवासी पातीराम, ग्राम बांसखेड़ा निवासी इस्माइल, ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी राम अवतार सिंह को बेटी की शादी के लिए 11-11 हजार, खड़कपुर निवासी हृदयेश कुमार को आंतों के इलाज के लिए, कुवाखेड़ा निवासी जितेंद्र शर्मा को बेटे के इलाज के लिए दस- दस हजार रुपये का चेक दिया गया। जितेंद्र शर्मा के बेटे राजू के इलाज के लिए चीमा ने अपने ट्रस्ट द ट्रस्टी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बीस हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी। वहां पर मेयर उषा चौधरी और मंडी अध्यक्ष रूपिंदर सिंह बग्गा भी मौजूद रहे। इधर, चीमा और ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप ने ब्लॉक परिसर में 24.47 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे कार्यों का लोकार्पण भी किया। वहां पर जगजीत सिह, जसवीर सिह सैनी, पूर्व प्रधान संजय चौधरी, एबीडीओ महेश चंद्र गंगवार, प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed