{"_id":"690f970696bac258130ce0ad","slug":"mla-chauhans-effigy-was-burnt-in-rudrapur-dineshpur-and-gularbhoj-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-132629-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, दिनेशपुर और गूलरभोज में फूंका गया विधायक चौहान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर, दिनेशपुर और गूलरभोज में फूंका गया विधायक चौहान का पुतला
विज्ञापन
रुद्रपुर/गूलरभोज। विधानसभा में विधायक मुन्ना सिंह चौहान की ओर से की गई टिप्पणी से बंगाली समाज के लोग आक्रोशित हैं। वे विधायक का पुतला फूंककर नाराजगी जता रहे हैं।
शनिवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क के पास बंगाली कल्याण समिति ने विधायक का पुतला फूंका। उन्होंने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पूरे सप्ताह विधायक का पुतला फूंकने की घोषणा की। वहां पर समिति का प्रदेश अध्यक्ष दलीप अधिकारी, परिमल राय, चंद्रशेखर गांगुली, विकास मल्लिक, संजय आईस, शुभम दास सहित अनेक मौजूद रहे।
इधर, गूलरभोज के नई बस्ती चौराहे पर यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आकाश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने मुन्ना सिंह चौहान के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंका। वहां पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंदन सिंह नयाल, पूर्व ग्राम प्रधान मनोज देवराड़ी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष त्रिनाथ विश्वास, सभासद लखबीर सिंह लक्खा, सुमित बैरागी, जयराम राजभर, प्रेम सिंह, अजीत मिस्त्री, जयंत विश्वास आदि रहे।