{"_id":"62dd9421ed2ed7793c78e49d","slug":"mk-square-and-highlander-academy-won-the-matches-rudrapur-news-hld470170424","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमके स्क्वायर और हाइलैंडर एकेडमी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमके स्क्वायर और हाइलैंडर एकेडमी ने जीते मैच
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की ओर से चल रही अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रविवार को दो मुकाबले खेले गए।
एमिनिटी स्पोर्ट्स मैदान पर एमके स्क्वायर काशीपुर और ब्राइट फ्यूचर एकेडमी के बीच मैच खेला गया। एमके स्क्वायर एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों के खेल में सभी विकेट खोकर 286 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में ब्राइट फ्यूचर एकेडमी की टीम मात्र 87 रनों पर ऑल आउट हो गई। मैच के अंपायर तरुण आर्य और दीपक अरोड़ा रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा कर ने की।
दूसरा मैच रुद्रा लाइंस क्रिकेट मैदान पर हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी और छावनी क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। छावनी क्रिकेट एकेडमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 33 ओवर में 81 रन बनाए। जवाब में हाइलैंडर स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 22 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मैच के अंपायर दीपक आर्य और सतेंद्र मिश्रा रहे। वहां गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह, मुन्ना विश्वकर्मा, इंद्रनील कर, नवीन टम्टा व कैलाश बिष्ट आदि थे। संवाद