{"_id":"592b147b4f1c1bf014bdaf2d","slug":"missing-woman-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्माइल टीम ने बरामद की लापता युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्माइल टीम ने बरामद की लापता युवती
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Sun, 28 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
indian woman uzma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। लापता लोगों की खोजबीन के लिए गठित की गई स्माइल टीम ने संदिग्ध हालात में घर से लापता एक युवती को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस बरामद युवती को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र से एक युवती 24 मई को संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर स्माइल टीम के नोडल अधिकारी सीओ हिमांशु शाह ने स्माइल टीम को युवती की खोजबीन में लगा दिया। कुछ ही समय बाद युवती की लोकेशन उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में मिली। इसके बाद तलाश में जुटी टीम युवती को मुजफ्फरनगर से सकुशल रुद्रपुर ले आई। सीओ का कहना है कि युवती अपने परिजनों से नाराज होकर मुजफ्फरनगर चली गई थी और वहां पर नौकरी की तलाश कर रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल युवती के परिजनों को उसकी बरामदगी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन