{"_id":"61a27e4770297c29f9549668","slug":"missed-contener-of-sidcul-factory-sitarganj-news-hld445906088","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी का सामान लेकर निकला कंटेनर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी का सामान लेकर निकला कंटेनर गायब
विज्ञापन
Missed Contener Of Sidcul Factory
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। सिडकुल इंडस्ट्रीयल पार्क की एक फैक्टरी का सामान लेकर निकला कंटेनर गायब हो गया। फैक्टरी के ट्रांसपोर्टर का कंटेनर चालक से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। चालक का मोबाइल स्विच ऑफ है और वाहन का जीपीएस भी बंद है।
ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर 17 लाख का सामान लेकर निकला कंटेनर रास्ते से गायब होने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हेमंत कार्गो मूवर्स सिरोलीकलां पुलभट्टा के प्रबंधक सोनू शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ट्रांसपोर्ट से बीते 16 नवंबर को कंपनी का कंटेनर वार्ड नंबर 13 सिरोली कलां थाना पुलभट्टा निवासी चालक साबिर अली लेकर फैक्टरी रैकेट इंडिया सिडकुल सितारगंज पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि चालक फैक्टरी से करीब 17 लाख रुपये का सामान भरकर हैदराबाद के लिए कपूर डीजल गैरेज प्राईवेट लिमिटेड दिल्ली की बिल्टी पर रवाना हो गया।
चालक को 20 नवंबर तक हैदराबाद पहुंचना था, लेकिन अभी तक हैदराबाद नहीं पहुंचा है। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है और कंटेनर का जीपीएस भी बंद है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।