फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Miscreants robbed a couple riding a scooter at gunpoint in rudrapur

Rudrapur News: बदमाशों ने स्कूटी सवार दंपती से तमंचे के नोक पर की लूटपाट, पति का हाथ और पैर तोड़ा

Fri, 25 Oct 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 25 Oct 2024 04:44 PM IST
सार

स्कूटी सवार दंपती को रोककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का सिर फोड़ दिया जबकि पति को भी घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर दिया है।

विज्ञापन
Miscreants robbed a couple riding a scooter at gunpoint in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा रोड पर स्कूटी सवार दंपती को रोककर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का सिर फोड़ दिया जबकि पति को भी घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज कर चिह्नित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

किच्छा के वार्ड नंबर 15 पंजाबी काॅलोनी निवासी सुभाष तनेजा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बीते 23 अक्तूबर की रात वह रुद्रपुर से दिवाली का सामान खरीदकर पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। किच्छा रोड पर चंदौला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के पास तीन बदमाशों ने पीछे से तेजी से आकर अपनी बाइक को उनकी स्कूटी के आगे लगाकर रुकवा दिया।

विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उनके और पत्नी के हाथ, गले में पहने सोने के जेवर, पर्स में रखे रुपये और मोबाइल छीनने की कोशिश की। बदमाशों ने उनकी और पत्नी के चेहरे व सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसे उनकी पत्नी का सिर फट गया। तमंचे की बट लगने से उनकी आंख के नीचे चोट आ गई और वह सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने कराया अस्पताल में भर्ती
इसके बाद बदमाशों ने लोहे की राड से उनपर जानलेवा हमला किया। इससे उनके बाएं हाथ और पैर में फैक्चर हो गया। बदमाशों ने उनके गले से तीन तोले की सोने की चेन, पत्नी के गले से 3 तोले की सोने की चेन, 15000 रुपये और पत्नी का मोबाइल लूटकर दोनों को अधमरा कर फरार हो गए। राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed