फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Minor beaten up while watching Rasleela in Dineshpur, case registered

Udham Singh Nagar News: दिनेशपुर में रासलीला देखने गए नाबालिग को पीटा, केस

Tue, 11 Nov 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Minor beaten up while watching Rasleela in Dineshpur, case registered
दिनेशपुर। एक महिला ने थाने में तहरीर देकर दो युवक पर उसके नाबालिग बेटे को पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। मोहनपुर नंबर एक की शिवानी मिस्त्री ने कहा कि सात नवंबर को वह अपने बेटे राज मिस्त्री के साथ गांव में चल रही रासलीला देखने गई थी। वहां नशे में धुत्त महेशपुर निवासी कन्हई और अर्जुन अकारण गालीगलौज कर रहे थे। बेटे ने मना किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इससे बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। उनके बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed