{"_id":"696fe0110553d7539108040d","slug":"mining-work-is-being-carried-out-with-tractors-on-the-kosi-river-banks-causing-distress-to-workers-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-138187-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोसी नदी घाटों पर ट्रैक्टर कराह से हो रहा खनन कार्य, मजदूर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोसी नदी घाटों पर ट्रैक्टर कराह से हो रहा खनन कार्य, मजदूर परेशान
Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। ट्रैक्टर मय बैक कराह से खनन होने से मजदूर परेशान हैं। मंगलवार को कोसी नदी के घाटों पर खनन कार्य नहीं मिलने से मजदूर वापस लौट रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने कारोबारियों पर सरकार की नीति के विरुद्ध खनन कार्य करने का आरोप लगाया है।
कोसी नदी के घाटों पर ट्रैक्टर के साथ कराह जोड़कर और मशीनों से खनन कार्य किया जा रहा है। इससे मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है, जिससे श्रमिकों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई। मंगलवार को कोसी नदी घाट से दर्जनों की संख्या में मजदूर वापस लौट आए। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में कोसी नदी के दीपक घाट व बक्शी घाटों पर यूपी और क्षेत्र के मजदूर हर साल खनन कार्य करने के लिए भारी संख्या में आते हैं। लेकिन इस साल खनन कार्य को मशीनों और ट्रैक्टर कराह से किया जा रहा है।
बीते 14 जनवरी को गांव रतनपुरा के प्रधान पति प्रदीप सागर की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मशीनों और ट्रैक्टर कराह से हो रहे खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की थी। वहीं, गांव रामजीवनपुर के ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मशीनों से हो रहे खनन कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। ताकि मजदूरों को काम मिल सके। इधर, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार ही खनन कार्य होना चाहिए। इसके लिए उनकी तरफ से पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
............
मजदूरों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर पट्टी। मंगलवार की दोपहर बड़ी संख्या में ग्राम रामजीवनपुर स्थित शिव मंदिर पर एकत्रित होकर मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभी मजदूरों ने आरोप लगाते हुए बताया कि शासन ने कोसी नदी में मजदूरों से वाहनों में उपखनिज भरने के निर्देश दिए थे। अब वाहनों में उपखनिज भरने के बहाने मजदूरों को कोसी नदी में ले गए लेकिन वाहन स्वामियों ने बैक कराहों से खनिज को भरना शुरू कर दिया। दोपहर तक सभी मजदूर खाली बैठे रहे और उन्हें वापस भेज दिया। यह खनन नियमों के खिलाफ है। सभी मजदूरों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके मजदूरों से काम कराने की मांग की। मौके पर महेश सैनी, रविंद्र सिंह, कमल सिंह, ओमप्रकाश, राकेश कुमार, रमेश कुमार, विक्की, सोनू, रणजीत यादव, अमरीश, बब्बू आदि थे।