फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mining in 468 hectares in Nandaur

नंधौर में 468 हेक्टेयर में होगा चुगान

Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज। Updated Mon, 02 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mining in 468 hectares in Nandaur
टीम के साथ खनन चुगान भूमि का संयुक्त निरीक्षण करते एसडीएम विनोद कुमार व वन एसडीओ प्रकाश आर्य। - फोटो : amar ujala
नंधौर नदी में खनन कार्य इसी माह के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगा। इसके लिए वन और राजस्व विभाग ने नदी का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान खनन निकासी गेटों का चयन भी किया गया। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस बार नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जनपद के चोरगलिया और सितारगंज क्षेत्र में स्थित नंधौर नदी में करीब 468 हेक्टेयर क्षेत्र में खनन का चुगान होगा।
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम कुमार ने वन विभाग और राजस्व टीम के साथ नंधौर नदी के उकरौली खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया। एसडीएम कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने दस वर्ष के लिए नंधौर नदी में खनन चुगान की अनुमति दी है। करीब 468 हेक्टेयर क्षेत्र में चुगान होना है। इसमें लगभग 90 हेक्टेयर क्षेत्र सितारगंज के उकरौली में है। जहां चार पट्टे पांच वर्ष के लिए चल रहे हैं। वन भूमि पर वन निगम द्वारा खनन कराया जाना है। बताया कि खनन निकासी के लिए तीन गेटों का चयन किया गया। खनन निकासी गेट पर सीसीटीवी और धर्मकांटे भी लगाए जाएंगे। खनन सामग्री तौलकर रवन्ना जारी होगा। इस दौरान वन निगम के एसडीओ प्रकाश आर्य, डीएलएम केपी बोरा, राजस्व निरीक्षक परमेश्वरी लाल व पटवारी राम अवतार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed