{"_id":"586fe2314f1c1b945d15abab","slug":"mining-filled-truck-hit-the-tempo","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से भरे ट्रक ने टैंपो को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से भरे ट्रक ने टैंपो को टक्कर मारी
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर रामराज रोड पर भिड़े टैंपो और ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खनन से भरे दस टायरा ट्रक और टैंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंपो चालक सहित आठ श्रमिक घायल हो गए। चालक ने हल्द्वानी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायल सात मजदूरों का इलाज चल रहा है। दुघर्टना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया।
शुक्रवार को रामराज रोड पर एक टैंपो मजदूरों को लेकर कोसी नदी खननघाट जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे खनन से भरे दस टायरा ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी। दुघर्टना में घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बमुश्किल घायल चालक रमेश निवासी गांव गोबरा, तोलेराम निवासी गांव इटव्वा, कुंवरपाल, गुड्डू, रामेश्वर, धर्मपाल, रामदीन, तोताराम निवासी यूपी के शाहजहांपुर को बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने टैंपो चालक रमेश, कुंवरपाल गुड्डू को हल्द्वानी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान चालक रमेश की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि टैंपो में 12 सवारियां थी। दुघर्टना की सूचना मिलते ही एसएसआई कमलेश भट्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। टैंपो में अन्य चोटिल लोगों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य जगह के लिए रवाना किया। इधर ग्राम प्रधान पति तरसेम सिंह ने बताया कि मृतक के दो बच्चे हैं। रमेश टैंपो चलाकर परिवार की गुजर बसर करता था।