फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Millions took to the theft of mobile teams

सचल दल ने पकड़ी लाखों की कर चोरी

Mon, 23 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ जसपुर। Updated Mon, 23 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 वाणिज्य कर सचल दल टीम ने माल से लदे दो ट्रकों को पकड़कर उनमें घोषित माल के अतिरिक्त माल बरामद किया है। इससे डेढ़ से दो लाख रुपये की कर चोरी का अनुमान है।
रविवार को डिप्टी कमिश्नर नीरज कुमार के आदेश पर सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर केके पांडे ने टीम के साथ हरियावाला चौक से दो ट्रक एचआर 38एल-6982 एवं यूके06सीए-1957 को पकड़ा  ट्रकों में जूते, चप्पल, तराजू, मेट आदि सामान भरा था। टीम ने दोनों ट्रकों को धर्मपुर चेक पोस्ट पर लाकर पड़ताल की तो ट्रकों में घोषित माल के अतिरिक्त माल भरा था। इनका जिक्र बिल में नहीं किया गया था।

विज्ञापन

 के.के पांडे ने बताया कि ट्रकों में भरे सामान का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है तथा माल की कीमत निकाली जा रही है। बताया कि प्रथमदृष्टया माल के जरिए करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की कर चोरी का अनुमान है। डिप्टी कमिश्नर नीरज कुमार ने बताया कि ट्रकों में दिल्ली से उत्तराखंड माल लाया जा रहा था। टीम में वाणिज्य कर अधिकारी जसपुर उमेश दुबे, अनिल चौहान, बाजपुर के असद अहमद, काशीपुर के वाणिज्य कर अधिकारी अविनाश झा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed