{"_id":"53741956fa149945741247d102391ae1","slug":"millions-of-home-burglars-goods-crossing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किया घर से लाखों माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने किया घर से लाखों माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
एक बंद पड़े घर खिड़की से घर में घुसे चोरों ने लगभग डेढ़ लाख की नकदी, जेवर और कपड़ों पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
रविवार रात रेलवे कालोनी में एक ही घर में रहने वाले सहायक चालक इरफान अंसारी और राजू रात साढ़े आठ बजे कमरे में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए। बताया गया कि कमरा इरफान का है उसके बच्चे इन दिनों गांव गए हैं।
इसके चलते राजू कुछ दिनों के लिए उसी के साथ रहता है। दोनों आज सुबह लगभग छह बजे ड्यूटी खत्म कर घर आए तो ताला खोलने पर कमरे में बिखरा पड़ा समान होने पर दोनों दंग रह गए।
विज्ञापन
इरफान ने बताया कि चोर कमरे में लगी एलसीडी, करीब एक लाख मूल्य के सोने के जेवर, प्रेस, जूते, कपड़ों को घर में रखी दो बड़ी अटैचियों में भर कर ले गए। चोर पिछले कमरे का दरवाजा खोलकर भाग गए। चोरों ने पहले खिड़की की ग्रील काटकर घुसने का प्रयास किया। जब ग्रील नहीं कटी तो खिड़की का पल्ला उखाड़ कर उसी रास्ते से अंदर घुसे गये।
विज्ञापन
