{"_id":"5d7e87708ebc3e93d0284715","slug":"millions-lost-in-gift-center-fire-sitarganj-news-hld356813163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिफ्ट सेंटर में आग से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिफ्ट सेंटर में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नानकमत्ता में आग की घटना के बाद जले भूमि के कागजात दिखाती महिला।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। गिफ्ट सेंटर की दुकान में बीती रात को शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान और हजारों की नकदी और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। ड्यूटी पर तैनात गुरुद्वारे के सेवादार की सूचना पर पहुंचे पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
गुरुद्वारा मार्केट की दुकान नंबर 14 में नरेंद्र सिंह चावला पुत्र सुक्खा सिंह की एमके चावला गिफ्ट सेंटर नाम से दुकान है। शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। धुआं बाहर निकलता देख ड्यूटी पर तैनात गुरुद्वारे के कर्मचारी मोहन सिंह ने शोर मचाया और इसकी सूचना तत्काल गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह को दी।
प्रबंधक की सूचना पर पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के दो वाहनों ने लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से गिफ्ट सेंटर की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान, इनवर्टर, बैटरा और दीपावली पर्व के लिए लाया गया आठ लाख का माल जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
दुकान स्वामी की पत्नी महेंद्र कौर के अनुसार पति के बीमार और घर में अन्य कोई सदस्य न होने पर दुकान में 80 हजार रुपये की नकदी, सोने के 10 तोला गहने और घर के जरूरी कागजात रखे थे, जो जलकर नष्ट हो गए। रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, गुरुद्वारा प्रबंधक रंजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि ने घटना की जानकारी ली। विधायक प्रेम सिंह राणा ने अग्नि पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।
साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए सीएम से फोन पर वार्ता की। इधर, समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

नानकमत्ता में आग से जलकर राख गिफ्ट की दुकान।- फोटो : SITARGANJ