फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mill crushing season launch

चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Tue, 29 Nov 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Tue, 29 Nov 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
 Mill crushing season launch
मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

बाजपुर। चीनी मिल का पेराई सत्र सोमवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के समक्ष भाकियू पदाधिकारियों के साथ आए किसानों ने नारेबाजी की। वह बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान और गन्ना आपूर्ति करने पर सप्ताहभर में भुगतान मांग रहे थे।

विज्ञापन


इससे नाराज आर्य पेराई सत्र शुरू करे बिना ही नाराज होकर गेस्ट हाउस में जाकर बैठ गए। इससे अफरा तफरी मच गई। इधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चीनी मिल कर्मचारी गेस्ट हाउस में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने भाकियू पदाधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। मिल कर्मचारियों के मनाने पर अपराह्न साढ़े तीन बजे कैबिनेट मंत्री आर्य ने पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, दर्जा कैबिनेट मंत्री हरमिंदर सिंह लाडी काफिले के साथ चीनी मिल परिसर में पहुंचे। पंडित वासवानंद जोशी ने विधिवत पूजा, अर्चना की। उसके बाद जैसे ही कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, दर्जा कैबिनेट मंत्री लाडी गेट पर फीता काटने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बकाया गन्ना भुगतान, पेराई सत्र से आपूर्ति होने वाले गन्ने के भुगतान को लेकर भाकियू पदाधिकारी सुखदेव सिंह, विजेंद्र डोगरा, दलजीत सिंह रंधावा, रजविंद सिंह, चौधरी विजय सिंह, सतनाम रंधावा, विचित्र सिंह ने जमकर हंगामा काटा। इस पर आर्य गुस्सा गए और वहां से लौट आए।

पार्टी पदाधिकारियों और अफसरों ने भी आर्य को मानने की कोशिश की लेकिन गाड़ी में बैठकर वह गेस्ट हाउस में चले गए, जहां कांग्रेस ओर मिल कर्मचारियों सहित अन्य लोगों की भीड़ लग गई। बताते हैं कि आर्य ने किसी से बात नहीं की तो मिल कर्मचारियों ने गेस्ट हाउस परिसर में भाकियू पदाधिकारियों के विरोध में धरना शुरू कर दिया।

उन्होंने भाकियू पदाधिकारियों पर यूपी से धान लाकर बेचने तक का आरोप लगाया। कर्मचारियों के मनाने पर आर्य ने मिल का पेराई सत्र का शुभारंभ किया। आर्य पहले गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान को एक बाल्टी, कंबल, नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां मिल महाप्रबंधक राहुल गोयल, जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, अंकुर अग्रवाल, डीके जोशी, हरमीत नीटू, सोने कंग, राजकुमार, अमला यादव, लाल सिंह आदि थे। 

बाजपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि दबाव की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मिल पेराई सत्र के शुभारंभ का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे चंद लोगों को किसान माफ नहीं करेंगे। मिल के फिटमेंट की प्रक्रिया सप्ताहभर में पूरी होगी। खून पसीने की कमाई का भुगतान किसानों को मिलेगा।

विरोध करने वाले चंद लोगों ने गदरपुर की मिल को बंद करा दिया। अब बाजपुर की मिल को बंद कराना चाहते हैं। मिल मजदूर और मझले किसानों की लड़ाई में आर्य और उनका परिवार साथ में खड़ा है। ऐसे चंद लोगों का चेहरा बेनकाब होना चाहिए। आर्य ने कहा कि सरकार में रहूं या न रहूं लेकिन कर्मचारियों, किसानों की लड़ाई के लिए संघर्षरत रहूंगा।

बाजपुर। भाकियू के विजेंद्र डोगरा ने कहा कि भाकियू पदाधिकारियों ने बकाया भुगतान और आपूर्ति होने वाले गन्ने का भुगतान समय पर करने और गन्ना मूल्य निर्धारित करने की मांग की थी। किसानों की मांगों को कैबिनेट मंत्री आर्य के समक्ष रखा गया था लेकिन आर्य भड़क गए, जो न्याय संगत नहीं है।

किच्छा। चीनी मिल के पेराई सत्र का सोमवार को धूमधाम से शुभारंभ किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्घाटन के लिए प्रदेश के स्वास्थ्य और गन्ना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी नहीं पहुंचे। उनकी गैर मौजूदगी में क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने मिल को शुरू किया। सोमवार सुबह ही पेराई सत्र के लिए बड़ी तादाद में किसानों का पहुंचना शुरू हो गया था।


मिल परिसर में बने पूजा स्थल में चीनी मिल की अधिशासी निदेशक दीप्ति सिंह के साथ ही  विधायक राजेश शुक्ला और किसानों ने पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। वहां ठाकुर प्रताप सिंह, पुष्कर राज जैन, संजीव कुमार सिंह, हरीश पनेरु, दलीप सिंह बिष्ट, जीवन चंद पंत, अकील अहमद, बंटी पपनेजा, राम बाबू, अमरीक सिंह मंड आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed