{"_id":"6845df6dec8483ea6308423c","slug":"middle-aged-man-dies-in-bull-attack-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-128078-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सांड़ के हमले में अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सांड़ के हमले में अधेड़ की मौत
Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। सांड़ के हमले में घायल एक व्यक्ति की दिल्ली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
ग्राम कुंडेश्वरी निवासी हरेंद्र कुमार निशाद (52) पुत्र सुंदर लाल निशाद छह जून की सुबह करीब सात बजे गाय को चारा डाल रहे थे। इस दौरान अचानक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे कि मुरादाबाद के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हरेंद्र बाजपुर रोड स्थित एक कंपनी में काम करते थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने अपने पीछे पिता, माता चंपा देवी, पत्नी भावना और दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है। परिवार में कमाने वाले वह अकेले थे।
कई लोगों पर हमला कर चुके हैं सांड़
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन और संबंधित विभाग की निष्क्रियता के चलते आए दिन सांड़ लोगों पर हमला कर रहे हैं। इन्हें पकड़वाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। कुंडेश्वरी में करीब 10-12 सांड़ घूम रहे हैं। वह फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके डर से लोगों ने मॉर्निंग वॉक करना भी छोड़ दिया है। अब तक सांड़ चंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह कुंवर, परमानंद देवली, कन्हैया लाल, विजेंद्र आदि पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। इसके अलावा गोपीपुरा चांदपुर कॉलोनी में भी भागवती, प्रभुनाथ समेत कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। इन्हें पकड़वाने के लिए ग्रामीण पुलिस, प्रशासन, वन विभाग के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
किसी काम से बाहर गया हूं। व्यक्ति के मरने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में जिला पंचायत और पशु विभाग से वार्ता की जाएगी।
अभय प्रताप सिंह, एसडीएम, काशीपुर