फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Metal parts will shine in five minutes

पांच मिनट में चमक उठेंगे धातु के पुर्जे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Metal parts will shine in five minutes
औद्योगिक एक्सपो में सैंड ब्लास्टिंग मशीन का प्रदर्शन किया गया। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कार्बन और जंग से काले पड़ चुके धातु के बने पुर्जे अब पांच मिनट में ही चमकने लगेंगे। अब तक मैनुअल तरीके से एसिड आदि डालकर पुर्जों को चमकाया जा रहा था जिससे प्रदूषण और असुरक्षा का खतरा था। अब नई मशीन में यह कार्य आसानी हो सकेगा।
विज्ञापन

यह नई तकनीक रुद्रपुर में आयोजित औद्योगिक एक्सपो के दूसरे दिन टूल्स और मशीनरी निर्माताओं ने बताई। फरीदाबाद से आई सैंड ब्लास्टिंग मशीन के बारे में बताते हुए क्वालिटी स्पेयर के मालिक राजन सिक्का ने बताया कि इससे प्रदूषण का खतरा बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के ही सुरेश कुमार ने कहा कि बाउल फीडर में सामान और पुर्जों को एक क्रम में लगाकर कन्वेयर वेल्ट के माध्यम से आगे पहुंचाया जा सकता है। माड्यूलर पैलेट बनाने वाली कंपनी के नेशनल सेल्स हेड पवन ने बताया कि उनकी कंपनी ने ब्लॉक में जोड़कर बेसमेंट का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रही भीड़
रुद्रपुर। औद्योगिक एक्सपो में देश के विभिन्न भागों से टूल्स और मशीनरी निर्माता पहुंचे हैं। वे औद्योगिक जगत में नई तकनीक से लोगों को अवगत करा रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम से पहुंचे निर्माता सिडकुल की कंपनियों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं। औद्योगिक एक्सपो के दूसरे दिन विजिटर्स की भीड़ ज्यादा रही।

नई तकनीक से उद्योगों को बेहतर करने की कोशिश
रुद्रपुर। रामपुर रोड स्थित एक होटल परिसर में तीन दिवसीय औद्योगिक प्रदर्शनी के आयोजक शकील खान ने कहा कि नई तकनीक से उद्योगों को बेहतर करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसायटी का सहयोग मिल रहा है। इस दौरान आयोजक मंडल के दीपक चौधरी, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed