फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meritorious students shine in CBSE 10th exam results

Udham Singh Nagar News: सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणाम में मेधावियों ने लहराया परचम

Thu, 16 Apr 2026 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 16 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students shine in CBSE 10th exam results
काशीपुर। सीबीएसई की 10 वीं के परीक्षा परिणाम में काशीपुर के मेधावी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ऊधमसिंह नगर जिले में जसपुर जेनेसिस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अक्षिता सिंह ने 99. 2 फीसदी अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा बाजपुर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


काशीपुर के मारिया असुम्पटा कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र तेजस वर्मा ने 99, हितेन गोयल ने 98.4, दिव्यांश अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंडेश्वरी के गुरजोत ने 99, नंद लाल ने 99, अनुश्री ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डीएवी स्कूल की छात्रा ने निवेदिता ने बिष्ट ने 98.6, पुष्पांकित गोयल ने 97.6, अभिनव कुमार 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। समर स्टडी हॉल कुंडेश्वरी के 10वीं के छात्र अंश कुकरेजी ने 98, रितिका नेगी ने 96.2, आराध्या ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय की कामिनी रानी ने 98, दिव्या जोशी ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। साईं पब्लिक स्कूल के सुंदरम सिंह ने 97.4, कृष्ण पपनै ने 96.6, आदित्य परमार ने 95.8, आर्मी स्कूल हेमपुर के तनय पंचोली ने 98, श्रेया आगरी ने 97.6, कोमल वर्मा 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुरुनानक मॉडल स्कूल में वाणी ने 95.2, वंश पांडे ने 92.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। शिवालिक होली माउंट एकेडमी में अर्शप्रीत कौर ने 95, महिमा जोशी ने 94.6, अभिनव शर्मा ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। छावनी चिल्ड्रन एकेडमी की फलक मातिमा ने 95.4, ईरा अली ने 95.2, जन्नत खान ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए। लिटिल स्कॉलर्स स्कूल के अद्वेत सिंह ने 98.6, श्रृष्टि हर्ष ने 98.2, आर्यन बंसल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बनना चाहती निवेदिता
अलीगंज रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा निवेदिता बिष्ट ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। निवेदिता ने बताया कि 500 में से 493 अंक हासिल किए। उन्होंने अंग्रेजी में 100, हिंदी में 94, गणित में 95, विज्ञान में 100, सामाजिक विज्ञान में 98, अतिरिक्त विषय इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में 100 अंक प्राप्त किए। पिता धर्मराज सिंह बिष्ट इसी स्कूल में व्यायाम शिक्षक हैं। माता अनिता बिष्ट गृहिणी हैं। वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। संवाद

इंजीनियर बनना चाहते हैं कृष्ण
साकेत विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण पपनै साईं स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 96.6 अंक प्राप्त किए हैं। प्री बोर्ड के बाद घर पर निरंतर अभ्यास किया। पढ़ाई के साथ वह क्रिकेट खेलने भी रोज जाते थे। इससे तनाव कम होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि पढ़ाई करते समय तनाव से बचें। सभी विषयों को समय देकर पढ़ते रहे। पिता नवीन पपनै सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। माता विद्या पपनै गृहणी हैं।
इनसेट ......

अक्षिता ने 99.2 और मोरध्वज ने हासिल किए 99 प्रतिशत अंक
जसपुर। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में जेनेसिस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अक्षिता सिंह ने 99. 2 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी विद्यालय के छात्र मोरध्वज ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। अक्षिता के पिता अजय कुमार प्रगतिशील किसान हैं। अक्षिता ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। विद्यालय के चेयरमैन सोहन सिंह सहोता, प्रबंधक सनप्रीत सिंह सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, विधायक आदेश सिंह चौहान ने मेधावी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

इनसेट .......

बाजपुर के विद्यार्थियाें ने भी किया शानदार प्रदर्शन
बाजपुर। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। मदर इंडिया पब्लिक स्कूल के आबेनुर और सिमरनजीत कौर (97.4) अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, कमजोत सिंह (95.6) द्वितीय और अनमोल सिंह, रिषभ सैनी ने (94.8) प्रतिशत अंक प्राप्त तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिवलडेन इंटरनेशनल स्कूल में मनजोत कौर, राजीव गर्ग ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त प्रथम स्थान, अक्षित सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, सांची गोयल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। संवाद

फोटो: 15केएसपी 17पी- तेजस वर्मा 99
18पी- हितेन गोयल 98.4
19पी- दिव्यांश अग्रवाल 98.2
20पी- गुरजोत 99
21पी- नंद लाल 99
22पी- अनुश्री 98.4
23पी- निवेदिता बिष्ट 98.6
24पी- पुष्पांकित गोयल 97.6
25पी- अभिनव कुमार 96.2
26पी- अंश कुकरेजी 98
27पी- रितिका नेगी 96.2
28पी- आराध्या 95.6
29पी- कामिनी रानी 98
30पी- दिव्या जोशी 92.4
31पी- सुंदरम सिंह 97.4
32पी- कृष्ण पपनै 96.6
33पी- आदित्य परमार 95.8
34पी- तनय पंचोली 98
35पी- श्रेया आगरी 97.6
36पी- कोमल वर्मा 96.6
37पी- तनय पंचोली 98
38पी- श्रेया आगरी 97.6
39पी- कोमल वर्मा 96.6

40पी- अर्शप्रीत कौर 95
41पी- महिमा जोशी 94.6
42पी- अभिनव शर्मा 93
43पी- फलक मातिमा 95.4
44पी- ईरा अली 95.2
45पी- जन्नत खान 95
46पी- अद्वेत सिंह 98.6
47पी- श्रृष्टि हर्ष 98.2
48पी- आर्यन बंसल 98
49पी - अक्षिता सिंह ने 99. 2 फीसदी
50पी - मोरध्वज ने 99 प्रतिशत
51पी - आबेनुर 97.4 प्रतिशत
52पी - सिमरनजीत कौर 97.4 प्रतिशत
53पी - मनजोत कौर 96.2 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed