फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   meri mati mera desh in usnagar

Udham Singh Nagar News: अमृत कलश यात्रा के लिए जुटाए चावल और मिट्टी

Fri, 06 Oct 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
meri mati mera desh in usnagar
-05एसटीजी05पी: नानकमत्ता में मिट्टी और चावल कलशों में एकत्रित करते एनएसएस के स्वयं सेवी। संवाद
नानकमत्ता। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक से 13 अक्तूबर तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने बृहस्पतिवार को अमृत कलश यात्रा के लिए चावल और मिट्टी एकत्रित की। खेल मंत्रालय भारत सरकार के एनएसएस प्रभाग के निर्देशन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीता मेहता एवं एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु बाला के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने यह अभियान चलाया। प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार जोशी ने सभी स्वयंसेवियों को पंच प्रण का संकल्प दिलाया। वहां प्राध्यापक डॉ. गोपाल सिंह, मनोज कुमार, शोभा बोहरा, कविंद्र सिंह बोहरा, वर्षा सक्सेना, कामिनी राणा, अफ्सा खान, प्रिया थापा, पंकज सिंह आदि थे।
विज्ञापन



खटीमा में 64 ग्राम सभाओं की मिट्टी एकत्रित की

खटीमा। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। विकासखंड सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहां क्षेत्र की सभी 64 ग्रामसभाओं की मिट्टी एकत्रित कर क्षेत्र के शहीद, वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल 57वीं वाहिनी सितारगंज के कमांडर अनुराग कंबोज के मार्गदर्शन में जवानों ने देशभक्ति गीत और भांगड़ा प्रस्तुत किया। ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, बीडीओ केएस सामंत, एबीडीओ धर्मेंद्र कन्याल, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, प्रगति महिला क्लस्टर की अध्यक्ष मानवी तिवारी, कन्हैया महिला क्लस्टर की अध्यक्ष रेनू जोशी आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed