फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mental certificates were made for the disabled in Jaspur.

Udham Singh Nagar News: जसपुर में दिव्यांगजनों का बना दिया मेंटल सर्टिफिकेट

Tue, 13 Jan 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 Jan 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mental certificates were made for the disabled in Jaspur.

विज्ञापन

जसपुर। परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने चार दिव्यांगों का मेंटल सर्टिफिकेट बना दिया। विभाग की इस लापरवाही पर जिला पंचायत सदस्य ने खूब हंगामा किया। उन्होंने अफसरों पर दिव्यांगों के बैठने की व्यवस्था भी नहीं किए जाने का आरोप लगाया।

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से जिला समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सोमवार को परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 85 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

इस दौरान दिव्यांगों के लिए लगाई गई स्टॉल की दूरी को लेकर जिपं सदस्य चरनजीत सिंह बिफर गए। उन्होंने लाइट व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से ऑनलाइन पंजीकरण में हो रही देरी पर कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। बेवजह दिव्यांगों का समय बर्बाद करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध ने बताया कि जन जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत ब्लाॅक प्रांगण में आयोजित शिविर में 63 दिव्यांगों का एडिप योजना से जुड़े निशुल्क सहायक उपकरण के लिए परीक्षण किया गया। इनमें सात वृद्धजनों का राष्ट्रीय वयोश्री योजना से मिलने वाले उपकरण के लिए चयन हुआ है।
शिविर की खामियों को तत्काल दुरुस्त कर लिया गया था। मंगलवार को मेघावाला में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उपकरण के लिए वृद्धजनों का चिह्नीकरण किया जाएगा।

एलडी भट्ट राजकीय जिला चिकित्सालय के एसीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल ने बताया कि सर्टिफिकेट में हुई गलती में सुधार कर लिया जाएगा। किस ओर से गलती हुई है इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed