फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mega campaign to clean drains started

Udham Singh Nagar News: नालों की सफाई का मेगा अभियान शुरू

Thu, 02 May 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 02 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Mega campaign to clean drains started
काशीपुर। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए बुधवार से नगर निगम क्षेत्र काशीपुर क्षेत्र में नालों की तली झाड़ सफाई का मेगा अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए नगर निगम प्रशासन में पूरे निगम क्षेत्र को चार क्षेत्रों में बांटा गया है। नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि दो जेसीबी, अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्राली, नाला गैंग और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



चार अलग-अलग अधिकारियों उपनगर आयुक्त रोहताश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल और सरिता राणा तथा मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमरजीत साहनी को अलग-अलग क्षेत्र का इंचार्ज बनाया गया है। नगर निगम में एक आकस्मिक डेस्क भी बनाई गई है, जहां मिलने वाली सूचनाओं के आधार पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा । उन्होंने बताया कि इसके लिए रोस्टर बना दिया गया है। समय-समय पर नालों की सफाई की निगरानी भी की जाएगी। अगर किसी क्षेत्र में काम संतोषजनक नहीं पाया गया तो वहां संज्ञान लेकर कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed