फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of tilakraj behar

पंजाबी महासभा गैर राजनीतिक संगठन : बेहड़

Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Meeting of tilakraj behar
07 खटीमा में किसान नेता प्रकाश तिवारी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे किच्छा
खटीमा/शक्तिफार्म। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पंजाबी समाज देश-दुनिया में समाज को एक नई दिशा देने का जज्बा रखता है। समाज के लोगों को संगठित होकर अपने मुख्य उद्देश्य के अनुसार काम करना होगा। इसी प्रयास के कारण समाज और अन्य लोगों को भी राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ कर प्रगति कर सकता है। इसीलिए पंजाबी महासभा गैर राजनीतिक संगठन है।
विज्ञापन

पंजाबी महासभा के संरक्षक वरिष्ठ व्यवसायी देवेंद्र जुनेजा राजू के आवास पर बृहस्पतिवार को पंजाबी महासभा की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष बेहड़ ने पंजाबी महासभा के पुनर्गठन कर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से करने, प्रदेश में रहने वाले पंजाबी समाज के लोगों को संगठित कर नेशनल उत्तरांचल पंजाबी महासभा के साथ प्रदेश में भ्रमण करने के कहा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बेहड़ का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। वहां प्रदेश सचित मनोज वाधवा, संरक्षक देवेंद्र जुनेजा राजू, जिला उपाध्यक्ष राज कुमार गुंबर, संरक्षक जसविंदर सिंह वाजवा, संजीव बत्रा, श्रीराम अरोड़ा, अध्यक्ष विजय अरोड़ा, हरीश बत्रा, ओमप्रकाश दुम्का आदि थे।
विज्ञापन



इसके बाद बेहड़ वरिष्ठ किसान नेता प्रकाश तिवारी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने प्रकाश और अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी की माता के निधन पर दुख जताया। वहां नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष बलविंदर सिंह ढिल्लाे, दयाकिशन कलौनी, भूपेंद्र चौधरी, परमजीत सिंह गौरव बेहड़, धर्मेंद्र सिंधी, सौनू चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद बेहड़ शक्तिफार्म के कांग्रेसी नेता श्याम प्रसाद विश्वास के आवास पर पहुंचे। उन्होंने चार अगस्त को श्याम के निधन पर शोक जताकर उनके परिजनों का हाल-चाल जाना। वहां आन सिंह रावत, नवतेज पाल, उत्तम आचार्य, हसनैन मलिक, शिवशंकर विश्वास, राम मित्र, रिपुसूदन मंडल, सुमिंदर यादव, मुकेश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed