{"_id":"6539688337919533db035be9","slug":"meeting-of-jaspur-palika-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4139-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पेयजल लाइन के प्रस्ताव पर सभासदों ने लगाई मोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पेयजल लाइन के प्रस्ताव पर सभासदों ने लगाई मोहर
Thu, 26 Oct 2023 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
जसपुर पालिका बोर्ड बैठक करते अध्यक्ष, ईओ एवं सभासद। संवाद
जसपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर में पेयजल लाइन बिछाने का सभासदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर दिया। वहीं सभासदों ने पिछली बोर्ड बैठक में पारित जेसीबी मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर अपनी मोहर लगा दी है।
पालिका सभागार में बुधवार को सभासदों की बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पालिका के ईओ शाहिद अली ने सभासदों को बताया कि प्रदेश सरकार की घर घर पेयजल पहुंचाने की योजना है। इसके अंतर्गत वार्डों में पेयजल की लाइनें बिछाई जानी हैं। कुछ वार्डों में पेयजल लाइन बिछी हैं जबकि कुछ वार्ड इससे अछूते हैं। उन्होंने पेयजल लाइनों से बचे वार्डों में लाइन बिछवाने का प्रस्ताव रखा। सभासदों ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर पेयजल लाइनें बिछवाने का प्रस्ताव विभाग को भेजने को कहा। सभासदों ने ईओ से जल्द ही बड़ी जेसीबी क्रय करने को कहा। बड़ी जेसीबी से सफाई ठीक से हो सकेगी। सभासद बड़ी जेसीबी मशीन खरीदने के प्रस्ताव का पिछली बैठक में पास कर चुके है। पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने सभी पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बैठक में पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ शाहिद अली, सभासद रूपादेवी, नफीसा बानो, कमल कुमार, मेहनाज, शाजिया, दानिश, राजरानी, शमा, नसरीन, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन आदि थे।