फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of Businessman

Udham Singh Nagar News: अधिकारी परेशान करेंगे तो सभी व्यापारी बंद करेंगे अपने प्रतिष्ठान

Wed, 17 May 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 17 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Businessman
जसपुर। उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने बैठक कर व्यापारियों को समस्याओं के निस्तारण करने का विश्वास दिलाया। मंगलवार की देर शाम श्री अग्रवाल सभा भवन में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी अधिकारी उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों को विश्वास में लेकर सर्वे करें। व्यापार स्थलों की जांच भी विश्वास में लेकर की जानी चाहिए और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच भी भरोसे में लेकर की जानी चाहिए। सभी रजिस्टर्ड व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर जीएसटी रजिस्ट्रेशन, फर्म का नाम, पूरा एड्रेस लिख कर लगाएं। निर्णय लिया कि जसपुर, काशीपुर, बाजपुर के व्यापारियों की टीम जीएसटी अधिकारियों से मिलकर वार्ता करेगी। अगर कोई अधिकारी किसी व्यापारी को परेशान करता है तो सभी व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर एक स्थान पर एकत्रित होंगे। सभी व्यापारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता राजाराम राजपूत व निकेश चंद्र अग्रवाल ने की। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, नासिर अली, अबलोक जैन, नील कमल शर्मा, अंकुर बंसल, श्रेय अग्रवाल, महफूज अली, राहुल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, सुंदर लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed