फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting of BJP in Kashipur

हमारा संकल्प देश को आगे बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त करना: बंसल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Meeting of BJP in Kashipur
काशीपुर पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते अतिथि। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि हमारा संकल्प देश को आगे बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त करना है। देश की रक्षा के लिए त्याग करने वाले सैनिकों को हम सम्मानित कर रहे हैं। हमारी सरकार ने 40 साल से लटके वन रैंक वन पेंशन मामले को सुलझाने का काम किया है। आज 12 रुपये में जनता को बीमा सुरक्षा चक्र मिल रहा है। यह काम हमारी सरकारों ने किया है। हमारी सरकारें संकल्प की धनी हैं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसे सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाए।
विज्ञापन

बंसल शुक्रवार को नगर निगम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भाजपाइयों ने सीएम के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। बंसल ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों के लिए पांच लाख तक का कैशलेस इलाज हमारी सरकार ने दिया है। इलाज के अभाव में कोई न मरे इसलिए आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस इलाज किया गया है। हमारी सरकार ने मुफ्त राशन देकर लोगों को भूखा सोने से बचाया है। हम संकल्प के साथ समस्याओं के समाधान में लगे हैं। हम संकल्प करके आए हैं कि पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को ऊंचाइयों तक पहुंचा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि हर व्यक्ति कुछ न कुछ संकल्प ले और उसे पूरा करके देश के विकास में योगदान दे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को गलत तरीके से नौकरी मिली है तो उसे हमारी सरकार में बख्शा नहीं गया है, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कोई शक्ति है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में काम करने की अपूर्व क्षमता है। मेयर उषा चौधरी ने कहा कि एक फौजी का जीवन बहुत कठिन होता है। कार्यक्रम के दौरान वहां आए पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पूर्वसैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, आशीष गुप्ता, ईश्वर चंद्र गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा, गिरीश चंद्र तिवारी, राजकुमार सेठी, रजत सिद्धू, रेखा सक्सेना, पायल अग्रवाल, योगेश सैनी, मोहन सिंह बिष्ट आदि रहे।
कार्यकर्ताओं ने निकाली संकल्प यात्रा
काशीपुर। कुंडेश्वरी मंडल में कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने गोविंद नगर गुरुद्वारे में अरदास कर सीएम धामी की दीर्घायु व उनके सफल कार्यकाल के लिए प्रार्थना की। इसके बाद हिमालय कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में 48 दीये जला कर भजन-कीर्तन कर भी किया। इस दौरान सीएम धामी के जन्मदिवस पर पौधरोपण भी किया गया। वहां भाजपा मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह विर्क, मंगल सिंह रावत, धर्मपाल सिंह, कमलेश, अमित चौहान, अमन सिंह, विक्रम कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा परमार, उत्तरा रावत, राधा देवी, दीपा देवी, सरिता गोसाईं, कमला देवी आदि रहे।
धामी की दीर्घायु की कामना की
बाजपुर/सुल्तानपुर पट्टी/केलाखेड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर फल वितरण और पौध रोपण किया गया।
गांव रजपुरा, झगड़पुरी में महिला समूह से जुड़ी महिलाओं ने पौध रोपण किया। धामी की दीर्घायु की कामना की। मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, पिंकी धनवती ओमवती किशोरी देवी भगवती रामवती भूरी देवी पार्वती मुन्नी, अमित चौहान, गणेश यादव, अभिषेक यादव रितेश शर्मा कर्मजीत सिंह आदि थे। भाजपा नगर मंडल की ओर से रामभवन धर्मशाला में आयोजित शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य की जांच की गई। 254 कुपोषित और 40 बच्चे अति कुपोषित मिले। भाजपाइयों ने 40 अति कुपोषित बच्चों को तीन माह का पोषण आहार देने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण कर मिष्ठान वितरण किया गया। अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता और संचालन महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने किया। वहां पूर्व जिपं सदस्य टिंकू तोमर, महिला मोर्चा जिला महामंत्री उमा जोशी, मेजर सिंह, गोपाल कोछड़, विटटू चौहान, बीडी कांडपाल, जयराम सिंघल, वीरेंद्र बिष्ट, जयंत जैन आदि थे। गांव हरिपुरा हरसान में स्वयं सहायता समूह की ओर आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण और मिष्ठान वितरण किया गया।
सुल्तानपुर पट्टी में ग्राम रामजीवनपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य टिंकू तोमर के कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया। टिंकू तोमर ने जलेबी भी बांटी। वहां टिंकू तोमर, जीतू तोमर, बबलू, नरेश कुमार, राजीव, लक्ष्मण, तेजपाल, विनीत कुमार, ओमकार, रमेश सिंह आदि रहे।

केलाखेड़ा में शुक्रवार को भाजपा नेता महेंद्र कालरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने के केक काटा। भाजपाइयों ने धामी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। वहां भाजपा नेता महेंद्र कालरा, अजय कालरा, सभासद जितेंद्र चानना, अरविंद राणा, राजकुमार छाबड़ा, राजू गगनेजा, बाबा कुलदीप सिंह, गुलशब्बर, दिलबाग सिंह, प्रताप सिंह, विनोद, मकसूद, विजय आदि दर्जनों लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed