फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting for sale of rice in usnagar

Udham Singh Nagar News: टीडीसी 4,260 रुपये क्विंटल की दर से कृषि विभाग को देगा गेहूं

Fri, 06 Oct 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Meeting for sale of rice in usnagar
टीडीसी के निदेशक मंडल उपसमिति की बैठक लेते डीएम।- स्रोत-सूचना विभाग।
रुद्रपुर। डीएम कार्यालय के सभागार में डीएम और एमडी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में टीडीसी के निदेशक मंडल उपसमिति की बैठक हुई। निगम की ओर से प्रस्तावित एवं उपसमिति के सदस्यों के सुझावों के अनुसार रबी 2023-24 में गेहूं व अन्य फसलों के बीजों के विक्रय दरों का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य के लिए प्रमाणित गेहूं बीजों की दर 4,260 रुपये प्रति क्विंटल और अन्य राज्यों के लिए एक्स पंतनगर 3,876 रुपये प्रति क्विंटल (परिवहन एवं लदाई उतराई अतिरिक्त) निर्धारित की गई है। टीडीसी कृषि विभाग को इस मूल्य पर गेहूं उपलब्ध कराएगा, जिसे सब्सिडी पर किसानों को दिया जाएगा। डीएम ने उदय राज सिंह ने किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराने के लिए निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। वहां मुकुल माहेश्वरी, अंकुर पपनेजा, समरपाल सिंह ग्रेवाल, डॉ. जयंत सिंह, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. दीपक पांडेय आदि थे।
विज्ञापन




धान बिक्री में असुविधा होने पर कंट्रोल रूम में शिकायत करें किसान

रुद्रपुर। जिले में धान बिक्री करने के दौरान किसानों को क्रय केंद्रों पर यदि किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो वह सीधे धान खरीद कंट्रोल रूम के नंबर 7983835186 पर शिकायत कर सकते हैं। जिस पर अधिकारी त्वरित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में धान खरीद के लिए विभिन्न क्रय एजेंसियों के 200 केंद्र खोले गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर किसानों को पेयजल, पंखा, नमी मापक यंत्र और बैठने की सुविधा भी दी गई हैं। इसके धान बिक्री से संबंधित या ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण आदि में किसी प्रकार की समस्या आने पर किसानों को कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।


वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी ने बताया कि रुद्रपुर गल्ला मंडी में किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम खुल गया है। किसानों को अपने धान बेचने में यदि कोई असुविधा या दिक्कत पेश आती है तो कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी मंडी समितियों को भी दी गई है। इधर, बृहस्पतिवार को जिले में कुल 285 क्विंटल 20 किलो धान खरीद हुई। जिला सहायक निबंधक डॉ. बीएस मनराल ने बताया कि किच्छा में तीन किसानों ने धान बेचा।



किच्छा और बाजपुर में 900 क्विंटल से अधिक खरीद
किच्छा/बाजपुर। किच्छा के पांच खरीद केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 600 क्विंटल और बाजपुर के तीन केंद्रों पर 385 क्विंटल धान खरीद हुई। बृहस्पतिवार को किच्छा में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने मंडी में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को खरीद शुरू करने के अलावा किसानों को सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण में बताया गया कि केंद्र प्रभारी ऑनलाइन पंजीकरण न होने के बात कहकर किसानों को टहला रहे हैं। इस पर एसडीएम उन्होंने केंद्र प्रभारियों से सीधी खरीद कर किसानों को सुविधा दिलाने के लिए कहा है। इधर सहकारी क्रय विक्रय समिति के नवल शर्मा ने बताया कि किच्छा केंद्र पर 43, दोपहरिया पर 40, देवरिया केंद्र पर 201 क्विंटल धान की तौल की जा चुकी है जबकि वरिष्ठ विपणन अधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि उनके दो केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 419 क्विटंल धान खरीद की गई है।
बाजपुर मंडी समिति परिसर में लगे खाद्य विभाग के तीन तौल केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 385 क्विंटल 60 किलो धान की खरीद की गई जबकि कुल 812 क्विंटल 40 किलो धान खरीदा जा चुका है। एसडीएम आरसी तिवारी ने धान तौल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।


राइस मिलर्स को दिया समस्याओं के हल का आश्वासन
जसपुर। धान खरीद के संबंध में एसडीएम ने राइस मिलर्स एसोसिएशन एवं भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों की बैठक कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ब्लॉक सभागार में एसडीएम गौरव चटवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसानों ने कच्ची आढ़त की तौल शीघ्र शुरू करने, धान के मूल्य का भुगतान 48 घंटों में उनके खातों में डालने की मांग की।
क्षेत्र में धान खरीद केंद्र बढ़ाकर 50 करने की मांग की। राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कांबोज ने बताया कि कुछ मांगों को लेकर प्रांतीय स्तर पर चल रही है। हड़ताल के समाप्त होने पर कच्ची आढ़त की तौल को शुरू करा दिया जाएगा। यहां पर प्रेम सहोता, जगजीत भुल्लर, अमनप्रीत सिंह, दीदार सिंह, हरीश मित्तल, विकास अरोड़ा, नईम अहमद आदि रहे।



खटीमा में शून्य रही धान की खरीद

खटीमा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी धान खरीद केंद्रों में धान की खरीद शून्य रही। एडीओ सहकारिता जगदीश गिरि ने बताया कि क्षेत्र के 65 धान केंद्रों में कोई भी किसान नहीं आया। टेड़ाघाट, चकरपुर, नदन्ना के धान खरीद केंद्र भी सूने रहे। वहीं जिला सहायक निबंधक बलवंत मनराल ने मंडी और चारुबेटा में बने धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। मंडी में धान सुखाने और कूड़ा हटाने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed