फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meeting For Pantnagar Airport

एयरपोर्ट विस्तारीकरण की कवायद तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Meeting For Pantnagar Airport
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते सचिव नागरिक उड्डयन। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में एयरपोर्ट निर्माण और विस्तारीकरण के लिए कवायद और तेज हो गई है। नागरिक उड्डयन सचिव दिलीप जावलकर ने एयरपोर्ट निर्माण विस्तारीकरण के लिए पंतनगर पहुंचकर भूमि का मौका मुआयना किया। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा भी की।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में उन्होंने पूर्व में तैयार प्रस्ताव और वर्तमान प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए कि रनवे पर एयर बस व बोइंग जैसे विमान भी उतर सकें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा, भूमि, रेलवे आदि सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए 3200 मीटर रनवे वाले दो मॉडल जल्द तैयार किए जाएं। मॉडल तैयार करने में निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट के अधिकारियों के सुझाव विशेष रूप से शामिल किए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़े तो पंतनगर मार्ग को अंडरपास में बदलने की संभावनाओं को भी शामिल किया जा सकता है। डीएम युगल किशोर पंत ने उन्हें पूर्व में प्रस्तावित कार्य योजना, वर्तमान में तैयार कार्य योजना के साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट राजीव पुनेठा, पीडी एनएचएआई योगेंद्र शर्मा, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed