{"_id":"65396829fd087f5feb06e485","slug":"meeting-by-state-secretory-in-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-5124-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश
Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में समीक्षा बैठक करते सचिव मुख्यमंत्री डॉ सुरेंद्र नारायण पांडे। स्रोत सूचना विभाग
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय, आवास, वित्त विभाग के सचिव डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे ने बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिले में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने वन, पंचायतीराज, पुलिस, ऊर्जा निगम, परिवहन, खनन विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सीडीओ को अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने एवं एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर पानी की गुणवत्ता जांचने और मार्च तक हर हाल में सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में चालू और बंद हो चुके कुओं का डाटा जुटाया जाए। सरकारी स्कूल में एमडीएम की गुणवत्ता जांचने के लिए जिले के सभी अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर बच्चों के साथ भोजन करें। उन्होंने जीएम डीआईसी को वर्ष 2008 से बनी रोजगारपरक योजनाओं में स्थापित यूनिट का सत्यापन कर संचालित और बंद हो चुकी यूनिट का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए।
सीडीओ विशाल मिश्रा ने जिले में अनियोजित विकास, जलभराव, कृषि संबंधी समस्या सहित विभिन्न विभागों में खाली पद आदि की समस्या बताई। वहां एडीएम जयभारत सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्रों में राशन की अधिक दुकानें खोलने के निर्देश
सचिव ने जिले में मछली की मांग, उत्पादकता, आपूर्ति, मत्स्य मार्केट आदि का सर्वे करें। उन्होंने मातृ-शिशु मृत्युदर, टीकाकरण, लिंगानुपात आदि का राष्ट्रीय और राज्य पोर्टल पर जिले की स्वस्थिति का आकलन कर जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्रों में राशन की अधिक दुकानें खोलने के भी निर्देश दिए।
ईएसआई अस्पताल में डाॅक्टर की कमी का मुद्दा रखा
रुद्रपुर। सचिव पांडे ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद किया। औद्योगिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने ईएसआई अस्पताल में डाॅक्टर की कमी, श्रम विभाग की अव्यवस्था से परेशानी बताई। पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए योजनाओं के साथ ही नौकरियों में प्राथमिकता, विभिन्न क्षेत्रों में सैनिक मिलन केंद्र खोलने, सीएसडी कैंटीन सहित अन्य मांग रखी। विधायक शिव अरोरा और मेयर रामपाल सिंह ने भी विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की।