फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Meena breaks down in front of SDM, FIR lodged against former MLA Thukral

Udham Singh Nagar News: एसडीएम के समक्ष फफक पड़ी मीना, पूर्व विधायक ठुकराल पर एफआईआर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Meena breaks down in front of SDM, FIR lodged against former MLA Thukral
एसडीएम मनीष बिष्ट के सामने फफक पड़ी मीना। स्रोत- अमर उजाला
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कोतवाली में धरना दिया। एसडीएम मनीष बिष्ट के सामने मीना फफक पड़ीं। इधर, पुलिस ने ठुकराल पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जुलूस की शक्ल में मीना शर्मा दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और दरी बिछाकर धरने पर बैठ गई। उनका कहना था कि वर्ष 2024 में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सत्ता की हनक दिखाकर उनके चरित्र पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे। उनकी सामाजिक और राजनीति छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया। एक साल पहले इसकी शिकायत पुलिस और महिला आयोग से की गई लेकिन कहीं से न्याय नहीं मिला।
विज्ञापन

एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर मीना ने धरना समाप्त किया। मीना का कहना था कि उनका चरित्र प्रमाण पत्र बांटने का अधिकार ठुकराल को किसने दिया। यहां कोतवाल मनोज रतूड़ी ने भी भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, ज्योति, मोना, उमा सरकार, अनिल शर्मा, सरोज रानी, तमन्ना यादव आदि मौजूद रहे। इधर, मीना शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ठुकराल पर अपमानित करने की धारा 352 और जान बूझकर मर्यादा को ठेस पहुंचाने की धारा 79 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
-----
पुराने ऑडियो से गरमाई नई सियासत
पूर्व विधायक ठुकराल के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं लंबे समय से चल रही हैं। ठुकराल स्वयं कह चुके हैं कि वह कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक हरक सिंह रावत से वह कई दौर की मुलाकात कर चुके हैं। इन सबके बीच पुराना ऑडियो सामने आ गया है। इससे नई सियासत गरमा गई है। राजनीतिक पंडित इसके कई मायने निकाल रहे हैं। मीना वर्ष 2022 में कांग्रेस के सिंबल से विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं। विधायक शिव अरोरा से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

-----
ठुकराल की गिरफ्तार की मांग
धरने पर बैठी मीना शर्मा ने ठुकराल की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं जिन धाराओं में एफआई दर्ज हुआ है वह तीन साल से कम सजा की हैं। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में सात साल से अधिक सजा के मामले में गिरफ्तारी संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed