{"_id":"67b0e4d634d237b2ab0b3777","slug":"medal-winners-of-athletics-championship-met-the-vice-chancellor-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-120930-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदकवीरों ने कुलपति से की भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदकवीरों ने कुलपति से की भेंट
Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। अलवर (राजस्थान) में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने शनिवार को विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान से भेंट की। कुलपति ने सभी पदकवीर खिलाड़ियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
कुलपति डॉ. चौहान ने कहा कि विवि के कार्मिकों ने कई प्रतियोगिताओं में नौ पदक हासिल कर विवि का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा स्टीवेंसन स्टेडियम के ट्रैक में सुधार किया जाएगा और कुछ समय में एक स्वीमिंग पूल का भी निर्माण कराया जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी योगेश पंत और डॉ. संदीप कुमार ने अनुभवों को साझा किया। प्रतिभागी प्रभाकर जोशी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इंडोनेशिया में प्रतिभाग करने के लिए कुलपति के समक्ष प्रस्ताव रखा। इस दौरान पदक प्राप्त करने वाले प्रभाकर जोशी, सुदीश राय, रजनीश पांडे, अशोक कुशवाहा, बृजेश यादव, राजेश जुकारिया, अशोक कुमार, डॉ. मंजु जोशी, बजीर अहमद, अजीत यादव, अनिल जोशी, डॉ. श्वेता राय आदि मौजूद रहीं।