{"_id":"68488b4ff88e28b05f0160c2","slug":"mayor-bali-arrived-to-inspect-the-cleaning-work-late-at-night-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128154-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: देर रात सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: देर रात सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर बाली
Wed, 11 Jun 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। बरसात से पूर्व नाले नालियों की तली-झाड़ सफाई का कार्य चल रहा है। सोमवार की देर रात महापौर दीपक बाली सफाई कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण मित्रों की पीठ थपथपा कर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही मंगलवार को विभिन्न वार्डों में 11 सड़कों का शिलान्यास किया।
सोमवार रात करीब 11:30 बजे महापौर दीपक बाली अचानक नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने नाले व नालियों की चल रही सफाई का निरीक्षण किया। वहीं मेयर ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों में एक करोड़ 43 लाख 51 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 11 सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया। महापौर बाली ने वार्ड नंबर 33, 3, 4, 15, 17, 40, 37, 31, 30, 28 व 25 में टाइल्स सड़क व नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। वहां पर चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, पार्षद दीपा पाठक, अनिल कुमार, सीमा सागर, संदीप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक नवजोत सिंह आदि रहे।