फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Max cab on the streets of Northern Transport Corporation

सड़कों पर उतरी परिवहन निगम की मैक्स कैब

Thu, 02 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Max cab on the streets of Northern Transport Corporation
मैक्‍स कैब - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्रवासियों को नैनीताल जाने के लिए सीधी सेवा नहीं होने से दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम की मैक्स कैब का नैनीताल के लिए सीधा संचालन शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


रोजाना चार मैक्स कैब नैनीताल के लिए यात्रियों को लाएंगी और ले जाएंगी। हालांकि पहले दिन कोई भी कैब गंतव्य के लिए नहीं गई। इसके अलावा रामनगर डिपो को भी पर्वतीय क्षेत्रों में संचालन के लिए निगम की तरफ से तीन मैक्स कैब उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


 पर्वतीय क्षेत्रों में जिन जगहों पर रोडवेज सेवा नहीं है, वहां के लिए निगम ने मैक्स कैब के संचालन का प्रयोग किया है। जिसके तहत विभिन्न डिपो में मैक्स कैब दी गई हैं। मैक्स कैब के मालिक और निगम के बीच संचालन के लिए वर्ष 2021 तक अनुबंध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैक्स वाले को निगम पर्वतीय मार्ग पर 5.50 पैसे प्रति किलोमीटर, मैदानी मार्ग पर 4.50 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान करेगा। डीजल के लिए 10 किलोमीटर प्रति लीटर पर्वतीय और 12 किलोमीटर प्रति लीटर मैदानी में देय होगा। 

काशीपुर से नैनीताल के लिए निगम की कोई सेवा नहीं थी। कई साल पहले नैनीताल के लिए चलने वाली रोडवेज बस खराब हो गई थी जिसके बाद से सेवा को ही बंद कर दिया गया था। लेकिन अब निगम के नए प्रयोग से लोगों को राहत मिल सकेगी। 

काशीपुर से नैनीताल जाने के लिए आपको डिपो में मैक्स कैब तैयार मिलेगी। इसकी बुकिंग डिपो में लगे काउंटर के साथ ही www.ukconline.uk.gov.in  वेबसाइट पर भी बुकिंग की जा सकती है। 


हालांकि मैक्स कैब के संचालन के लिए समय सारणी अभी तैयार नहीं हो सकी हैं। प्रभारी एआरएम मोहन राम आर्य ने बताया कि सालों से काशीपुर से नैनीताल जाने के लिए निगम की ओर से कोई बस की सुविधा नही थी। 

कैब का किराया वही होगा, जो रोडवेज बस में लिया जाता है। पहले दिन कोई भी कैब नैनीताल या अन्य रूट पर नहीं गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed