फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mawlawi sexually exploited five girls by showing them porn videos in rudrapur

Rudrapur: मौलवी ने पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर किया था याैन शोषण, मासूमों को डराकर करता था...खुला राज

Fri, 23 Aug 2024 07:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 23 Aug 2024 07:30 PM IST
सार

रुद्रपुर में अवैध मदरसे में मौलवी ने एक नहीं बल्कि पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनका शारीरिक शोषण किया है। पांचों बच्चियों ने बयान में मौलवी की घिनौनी करतूत को उजागर किया है।

विज्ञापन
Mawlawi sexually exploited five girls by showing them porn videos in rudrapur
मौलवी ने पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर किया था याैन शोषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में अवैध मदरसे में मौलवी ने एक नहीं बल्कि पांच बच्चियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनका शारीरिक शोषण किया है। पांचों बच्चियों ने बयान में मौलवी की घिनौनी करतूत को उजागर किया है। माना जा रहा है कि मौलवी ने अन्य बच्चियों के साथ भी कुकृत्य किया होगा। पुलिस अन्य बच्चियों से भी जानकारी जुटाएगी।

17 अगस्त को एक गांव की रहने वाली महिला ने ग्राम मलसी स्थित मस्जिद के मौलवी शब्बीर रजा निवासी ग्राम डांग, थाना जहानाबाद (पीलीभीत) के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया था। उसका कहना था कि शब्बीर रजा मस्जिद में ही एक कमरे के अंदर बनाए अस्थायी मदरसे में बच्चों को दीनी तालीम देता था।

विज्ञापन

उनकी आठ साल की बेटी भी मदरसे में पढ़ती थी। कुछ दिनों से बेटी मदरसे से घर आने के बाद गुमसुम रहने लगी तो 16 अगस्त को पूछने पर उसने बताया कि मौलवी बड़े बच्चों के जाने के बाद उसे और चार अन्य बच्चियों को कमरे में ले जाकर मोबाइल में गंदी वीडियो दिखाने के साथ ही गलत हरकतें करता है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस मौलवी के खिलाफ और सबूत जुटाने के साथ ही उसे पीसीआर पर लेने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- कोर्ट पहुंचा अनोखा केस: दुकान बेचने के बाद शख्स का दावा, 'मैंने कारपेट एरिया बेचा; छत और चारों दीवार नहीं'
 

मामले में वादी की बच्ची के पहले ही मजिस्ट्रेट के सामने बयान हो चुके थे। वादी की ओर से दी तहरीर में शामिल चार अन्य बच्चियों के भी बयान दर्ज किए गए हैं। पांचों बच्चियों ने मौलवी पर पोर्न फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करने की बात कही है। मौलवी ने अन्य बच्चियों के साथ भी ऐसी घटिया हरकत करने की आशंका है। इसके चलते बेहद गंभीर मामले में जांच के दायरे को बढ़ाया जा रहा है। मौलवी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही पीसीआर पर भी लिया जाएगा।
- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed