{"_id":"6adc563c48778cfd9d0875f1","slug":"uncle-and-nephew-died-in-a-road-accident-in-rudrapur-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर: सितारगंज हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौत; आरोपी चालक फरार
Sat, 24 Oct 2026 12:24 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:24 PM IST
सार
रुद्रपुर के सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें मामा-भांजे की मौत हो गई। डंपर चालक फरार है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
रुद्रपुर शहर के सितारगंज हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। भांजे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मामा की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रोहित चौहान अपने 46 वर्षीय मामा अक्षय लाल चौहान को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। अक्षय लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले थे। उन्हें ट्रेन से अपने घर लौटना था। दोनों बाइक से सितारगंज हाईवे पर बगवाड़ा मंडी के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों की तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन