फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mass marriage of 21 couples, took rounds together

Udham Singh Nagar News: 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एक साथ लिए फेरे

Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 13 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 21 couples, took rounds together
रुद्रपुर सिटी क्लब में एक साथ फेरे लेते जोड़े। स्रोत- आयोजक
रुद्रपुर। जिंदगी जिंदाबाद समिति की ओर से तृतीय सामूहिक विवाह समारोह के तहत 21 जोड़ों की शादी हुई। इसमें तमाम राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को सिटी क्लब में हिंदू रीति रिवाज से आठ जोड़ों का विवाह हुआ। 13 जोड़ों का दशमेश नगर आवास विकास स्थित गुरुद्वारे में आनंद कारज कराया गया। जिंदगी जिंदाबाद समिति के संस्थापक करमजीत सिंह चानना ने बताया कि समिति की ओर से जिलेभर में भ्रमण कर ऐसी 21 कन्याओं का चयन किया, जिनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर था। ऐसे में जिंदगी जिंदाबाद समिति की ओर से उनका विवाह कराने का निर्णय लिया गया। बताया कि इससे पूर्व 65 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। सामूहिक विवाह के आयोजन में विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, अरविंद पांडे, भारत भूषण चुघ, प्रदीप बंसल, विकास शर्मा, हिमांशु गाबा, विजय भूषण गर्ग समेत अन्य लोगों ने नव दंपतियों को अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed