फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman thrown out of house for want of Rs 5 lakh and car in kashipur

Uttarakhand News: पांच लाख और कार की चाह में विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 07 Dec 2024 05:24 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Dec 2024 05:24 PM IST
सार

दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Married woman thrown out of house for want of Rs 5 lakh and car in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में दहेज में पांच लाख और कार की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

महुआखेड़ा मढ़ैया देवी निवासी रीनू ने पैगा पुलिस चौकी को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 26 जनवरी 2023 को जसपुर के मोहल्ला निवार मंडी निवासी अंकित सैनी के साथ हुआ था। शादी के एक महीने बाद पति, जेठ विशाल सैनी, सास भगवती देवी व ससुर राजेश दहेज में पांच लाख रुपये व कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करने लगे।

विज्ञापन

बीती 12 सितंबर की सुबह उसकी तबीयत खराब होने पर जब उसने पति से दवा लाकर देने के लिए कहा तब ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया। जब वह मायके जाने लगी तो सास-ससुर कपड़े का बैग और मोबाइल छीन लिया। साथ ही उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed