फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married woman thrown out of house for not getting dowry of Rs 2 lakh in rudrapur

Rudrapur News: दो लाख दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सेमत तीन ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 02 Sep 2024 04:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 04:39 PM IST
सार

रुद्रपुर में एक विवाहिता ने पति सहित तीन ससुरालियों पर दो लाख रुपये दहेज नहीं मिलने पर घर से निकलने और गर्भपात की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not getting dowry of Rs 2 lakh in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

 

विज्ञापन

 

रुद्रपुर में एक विवाहिता ने पति सहित तीन ससुरालियों पर दो लाख रुपये दहेज नहीं मिलने पर घर से निकलने और गर्भपात की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर आठ निवासी सानिका बैरागी ने दी तहरीर में कहा है कि वह सात महीने की गर्भवती है। उसकी शादी राहुल बैरागी निवासी ग्राम विजयनगर, चिन्तापाडा, कालीनगर थाना दिनेशपुर से 31 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही आरोपी पति राहुल बैरागी, ससुर विकास बैरागी, सास पार्वती कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करने लगे।

विज्ञापन

उसने 28 मई को दिनेशपुर थाने में तहरीर दी थी। ससुरालियों ने समझौता कर दिया था। इसके बाद पति ने उसे कालीनगर में 15 दिन किराये के मकान में रखा और फिर से छोड़कर चला गया। पुलिस ने आरोपी राहुल बैरागी, विकास व पार्वती के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- सातताल में गरजा बुलडोजर: अवैध दुकानों पर हुई कार्रवाई, प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ भड़के व्यापारी
 

दहेज के लिए घर से निकालने और गर्भपात कराने का आरोप
रुद्रपुर में एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।



दुर्गा मंदिर गली निवासी तुलिका ठुकराल ने महिला एवं बाल हेल्पलाइन को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी शादी 30 नवंबर 2020 को निखिल छाबड़ा निवासी ग्राम मलसा गिरधरनगर और हाल निवासी सलारपुलिया हालमार्क, आउटर रिंग रोड, कडू विसनहल्ली, बेंगलुरु के साथ हुआ था। आरोप है कि पति के अलावा सास वर्षा, ससुर गोपी नाथ, देवर चिराग ने दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 20 लाख रुपये की मांग की। एक बार उनका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया।

आरोप है कि फरवरी 2021 में ससुरालियों ने जबरन दवा पिलाकर उनका दो महीने का गर्भपात करा दिया। शादी के सवा साल बाद पति अपने साथ बेंगलुरु ले गया था। इसके बाद पति उसे ससुराल ले आया और पांच अगस्त 2022 को उसे बिना बताए बेंगलुरु में चला गया। 12 मई को सास, ससुर व देवर मायके आए। उन्होंने कार, 20 लाख के साथ ही देवर के नाम दुकान करने की मांग की। मामले में कोतवाली पुलिस ने चारों ससुरालियों पर केस दर्ज किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed