फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Authority demolished shops in Sattal bhimtal

सातताल में गरजा बुलडोजर: अवैध दुकानों पर हुई कार्रवाई, प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ भड़के व्यापारी

Mon, 02 Sep 2024 03:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 03:06 PM IST
सार

भीमताल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से सोमवार को सातताल में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया। दुकानों को तोड़ता देख व्यापारी प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ भड़क गए और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
Authority demolished shops in Sattal bhimtal
सातताल में गरजा बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमताल जिला विकास प्राधिकरण की ओर से सोमवार को सातताल में अवैध रूप से बनाई गई दुकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया। दुकानों को तोड़ता देख व्यापारी प्राधिकरण और प्रशासन के खिलाफ भड़क गए और लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बिना सूचना दिए दुकानें हटाने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध किया।

विज्ञापन


लोगों का विरोध देख पुलिस ने सभी को बड़ी मुश्किल से शांत कराया। व्यापारियों ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से सातताल में जो पक्की दुकानें बनाई गई वह सीमित लोगों को आंवटित की गई है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण को सभी व्यापारियों को दुकानें आवंटित करनी चाहिए। ताकि लोगों को बेरोजगार ना होना पड़े। प्राधिकरण की कार्रवाई के चलते भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: भाजपा राज में हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिला अपराधों में पहले नंबर पर: करन माहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के सहायक अभियंता शिवम धिमान ने बताया कि सोमवार को सातताल में अतिक्रमण से बनाई गई दुकानों को हटाया गया है। प्राधिकरण की ओर से 20 दुकानों का आवंटन किया गया है और बीस दुकानें और आवंटित की जानी है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed