{"_id":"5d9254f98ebc3e01567f18ba","slug":"married-woman-hanged-in-the-fan-her-husband-beat-her-husband-kashipur-news-hld3587520191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे में लटकी मिली विवाहिता, मायके वालों ने पति को पीटा
विज्ञापन
काशीपुर में मृतका विनेश का फाइल फोटो।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एक नवविवाहिता ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बहन की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे भाई और परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति को पीट दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने पति को उसके ससुरालियों के चंगुल से छुड़ाकर उसे हिरासत में ले लिया। नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
ढकिया गुलाबों निवासी तेजपाल सिंह की शादी चार साल पहले जिला मुरादाबाद थाना कटघर ग्राम रामनगर निवासी विनेश (30) से हुआ था। विनेश की यह दूसरी शादी थी, जबकि उसके पहले पति की मौत शादी से तीन माह बाद ही हो गई थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ससुराल में विनेश का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर विनेश का भाई भैंसिया की मिलक, मुरादाबाद निवासी शेर सिंह और परिजन ढकिया गुलाबो पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई।
मायके पक्ष के लोगों ने विनेश की हत्या का आरोप लगाते हुए तेजपाल को पीटना शुरू कर दिया। मायके पक्ष के लोगों के उग्र तेवर देखकर तेजपाल के तीन अन्य भाइयों के परिवार वाले भी घरों में ताले लगाकर भाग गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तेजपाल को बमुश्किल छुड़ाया और कोतवाली ले आई।
सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार मोहनलाल यादव ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तेजपाल की भी यह दूसरी शादी थी, उसकी पहली शादी वर्ष 2009 में मिलक रामपुर निवासी तारावती से हुई थी। तारावती से उसे दो बेटे और एक बेटी हुई, जिसमें से एक बेटे और एक बेटी की मौत हो चुकी है।
पांच वर्ष पहले तारावती ने तेजपाल को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। इधर, तेजपाल से हुई विनेश की इकलौती बेटी ऋतिका की भी एक माह पहले ही मौत हो चुकी है। तेजपाल बेलदारी का काम करता है और वह नशे का आदी बताया गया है।
मृतका के परिजन दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रमोहन सिंह, कोतवाल, काशीपुर।