{"_id":"662c1a8d2f50aefa0d0ec2a4","slug":"married-woman-died-under-suspicious-condition-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-110883-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Sat, 27 Apr 2024 02:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर में मृतका मिथलेश का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
बाजपुर। काशीपुर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान बाजपुर के गांव महेशपुरा निवासी महिला ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार को मायके वालों ने उसका अंतिम संस्कार बरहैनी के श्मशान घाट में कर दिया।
23 अप्रैल 2024 को गांव महेशपुरा निवासी मिथलेश संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटकी मिली थी जिसे अचेत अवस्था में काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार को कमलेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंचे मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। इसी शिकायत पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के मायके वाले शव को अपने साथ गांव बरहैनी ले गए जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार मृतका का चार माह का बेटा और दो साल की एक बेटी हैं। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर मिथलेश को मारने का आरोप लगाया गया है।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।