फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Married killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Sat, 29 Aug 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Sat, 29 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

 संदिग्ध हालत में नव विवाहिता की मौत हो गई। उसके गले में नीले रंग का निशान भी मिला है। इससे देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए जांच कर रही है। जबकि मृतका के परिजनों ने भी उसके ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत के सही कारणों को जानने के लिए मृतका का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिला हरदोई, तहसील शाहबाद के ग्राम मंगइयाओ और हाल शिवनगर निवासी मुकेश का विवाह जिला शाहजहांपुर यूपी के ग्राम मोहम्मदपुर गुलड़िया निवासी मोनिका (20) के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात मोनिका घर में मृत मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मोनिका के गले में पुलिस को नीला निशान भी मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मोनिका की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां शोभावती भी पहुंच गई और पुत्री के ससुरालियों पर उसे जान से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। उसका कहना था कि दो माह पहले मुकेश उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद उन्होंने विवाह कर लिया था। आरोप है कि इस बीच मुकेश के परिजन दहेज के लिए उसकी पुत्री मोनिका से मारपीट करते रहते थे। 27 अगस्त की सायं वह अपनी पुत्री से मिलने के लिए शिवनगर पहुंची। जहां उससे मारपीट कर भगा दिया गया। इस पर वह किसी परिचित के घर आ गई। बृहस्पतिवार की रात उसे पता चला कि उसकी पुत्री के घर में पुलिस पहुंची है। जब वह वहां पहुंची तो उसकी पुत्री मोनिका मरी हुई मिली। उसने पुलिस से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed