फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Market Committee provided the revenue loss of crores

मंडी समिति को करोड़ों रुपये के राजस्व की पहुंचाई क्षति

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Market Committee provided the revenue loss of crores
मंडी समिति - फोटो : Amar Ujala

मंडी समिति के चेयरमैन बलदेवराज छाबड़ा ने तत्कालीन मंडी समिति के सचिव एमसी जोशी पर लाखों रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सचिव एमसी जोशी ने अपने कार्यकाल में मंडी को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सचिव एमसी जोशी ने अपनी पद का भारी दुरुपयोग करते हुए मंडी से लाखों रुपये की वसूली की है। उन्होंने कहा कि सचिव की अवैध वसूली की शिकायत उन्होंने तत्कालीन कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत से भी की थी, इस दिशा में मंडी के दो कर्मचारियों पर निलंबन की गाज गिरी थी, लेकिन सचिव एमसी जोशी विभाग में अपनी ऊंची पकड़ होने से वह आला अधिकारियों के साथ सेटिंग-गेटिंग का खेल खेलते हुए उन्होंने अपनी तैनाती मंडी निदेशालय में करवा दी। 
विज्ञापन


मंडी समिति के चेयरमैन बलदेवराज छाबड़ना ने कहा कि सचिव एमसी जोशी ने अपने पद का जबर्दश्त दुुरुपयोग किया है। मंडी में धड़ल्ले से वसूली का खुला खेल खेला गया है, जो कि चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि सचिव ने उनके नाम पर भी वसूली का खेल खेला है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि मंडी सचिव एमसी जोशी अवैध वसूली के खेल में पूरी तरह लिप्त हैं तो उन्होंने इसकी शिकायत कृषि मंत्री हरक सिंह रावत से भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिशा में सचिव पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण बलदेवराज छाबड़ा ने हाल ही में राज्यपाल केके पाल को भेजे पत्र में तत्कालीन मंडी सचिव एमसी जोशी के खिलाफ जांच की मांग की है। 

वीडियो वायरल पर दो कर्मचारी हैं निलंबित

मंडी समिति के चेयरमैन बलदेवराज छाबड़ा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि मंडी में सचिव एमसी जोशी के इशारे में मंडी में अवैध वसूली का खेल चल रहा है तो उन्होंने इसकी वीड़ियो भी वायरल की थी, जिसे देखने के बाद मंडी के दो कर्मचारियों को निलंबित भी किया गया है। क्योंकि सीडी में सचिव एमसी जोशी के खिलाफ अवैध वसूली के पूूरे साक्ष्य मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस खेल में एक एक कर्मचारी को रातोंरात विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था जो कि आज भी जेल में बंद हैं। 


ऊंची पहुंच का उठाया जोशी ने फायदा : छाबड़ा

मंडी समिति के चेयरमैन बलदेवराज छाबड़ा ने बताया कि तत्कालीन सचिव एमसी जोशी के भ्रष्टाचार की चर्चाएं मंडी में भी जब ज्यादा बढ़ने लगी तो उन्होंने इस दिशा में गंभीरता दिखाई। छाबड़ा ने कहा कि अवैध वसूली की वीडिया सीडी के आधार पर मंडी के दो कर्मचारियों को तो सस्पेंड कर दिया लेकिन मुख्य आरोपी तत्कालीन सचिव एमसी जोशी को विभाग द्वारा क्योंकि बचाया जा रहा है ससे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि जोशी अपनी ऊंची पहुंच के चलते मंडी समिति में सचिव के पद पर स्थानांतरण कराने की जुगाड़ में लगे हैं, जिसका भरसक विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed