फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Many rivers including Levada, Gadappu swelled

पहाड़ पर भारी बारिश: लेवड़ा व गडप्पू समेत कई नदियां उफनाईं, बने बाढ़ जैसे हालात

Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
सार

गड़प्पू नदी में अधिक पानी आने से झारखंडी-जबरान कच्चा मार्ग एक स्थान पर बाढ़ के पानी से कट गया। बाढ़ के पानी से जबरान क्षेत्र में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Many rivers including Levada, Gadappu swelled
बाजपुर ब्लॉक दफ्तर के सामने हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : KASHIPUR

विस्तार

पहाड़ पर हुई भारी बारिश के चलते लेवड़ा, गड़प्पू सहित अन्य नदियां उफान पर आ गईं हैं, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नगर के ब्लॉक दफ्तर के सामने हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया, इस कारण कई घंटे यातायात प्रभावित रहा। लेवड़ा नदी उफनाने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया इस वजह से लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं गड़प्पू नदी से झारखंडी का कच्चा मार्ग एक स्थान पर कट गया है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह पहाड़ पर भारी वर्षा होने से लेवड़ा, गड़प्पू नदी सहित अन्य नदियों में बाढ़ आ गई। इससे ब्लॉक दफ्तर के सामने हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर जलभराव हो गया। कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत हुई। लेवड़ा नदी की बाढ़ का पानी नगर के मोहल्ला राजीव नगर, बांके नगर कॉलोनी और सटे गांव चकरपुर में कई स्थानों पर भरने से वहां जलभराव हो गया।
विज्ञापन


वहीं गड़प्पू नदी में अधिक पानी आने से झारखंडी-जबरान कच्चा मार्ग एक स्थान पर बाढ़ के पानी से कट गया। बाढ़ के पानी से जबरान क्षेत्र में धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि नदियों में पानी आने से कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ है लेकिन किसी प्रकार का कोई नुकसान होने की सूचना नहीं मिली है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। राजस्व उप निरीक्षकों को जलभराव सहित अन्य क्षेत्रों से रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed