फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Many problems including improving the bad traffic system

बदहाल यातायात व्यवस्था सुधारने समेत कई समस्याएं उठाई

Sun, 16 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Sun, 16 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Many problems including improving the bad traffic system
खटीमा में जनता दरबार में समस्याएं सुनते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते की मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में लोगों ने नगर की बहदाल यातायात व्यवस्था समेत नगर की कई समस्याएं उठाई। इस मौके पर नगर में बढ़ रहे भूमि विवाद, सट्टे का कारोबार, ओवर लोडिंग समेत कई मामलों पर भी चर्चा की गई। इन पर अंकुश लगाने की मांग की। एसएसपी ने लोगों द्वारा उठाई गई कई समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। अधिकारियों को जनभावना के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन


कोतवाली परिसर पर आयोजित जनता दरबार में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराने के लिए बजट की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, हाजी डा. एम इलिया सिद्दीकी आदि लोगों ने बदहाल यातायात व्यवस्था समेत शहर की कई समस्याएं उठाई। पुलिस से इनका समाधान करने की मांग की। इस मौके पर लोगों ने शहर में बढ़ते जमीनी विवाद, सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की। कहा कि वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ओवर लोडिंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आना चाहिए।
विज्ञापन

 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी डा. दाते ने कहा कि बहुचर्चित शुभम हत्याकांड की फाइल देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  दुग्ध संघ के घी घोटाले में फाइनल रिपोर्ट लगाई जाएगी। नगर में चलने वाले टुकटुक वाहनों पर अंकुश लगाया जाएगा।  बाइक चोरियों, चेन स्नेचिंग सहित अन्य चोरियों के खुलासा किया जाएगा। कहा कि अधिकारियों को कालेज रोड सहित भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी नजर रखने को कहा गया है। दूसरी तरफ  जनता दरबार में कोतवाल की दबंगई से आक्रोशित पत्रकारों कार्यक्रम का बहिष्कार किया। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद पत्रकारों ने एसएसपी डा. दाते से मिलकर शहर जन समस्याओं एवं पुलिस के संबंधित लंबित मामलों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed