{"_id":"e56d3836e9a489de232137249af4a7dc","slug":"manoj-singh-shaheed-rumla-memory-soccer-championship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मनोज सिंह रुमला स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मनोज सिंह रुमला स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद मनोज सिंह रुमाल की स्मृति में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल कुलदीप कुमार कमान अधिकारी 23 मराठा लाइट इंन्फैंट्री बटालियन, कार्यक्रम अध्यक्ष डा. ललित सिंह और हैड डिपार्टमेंट पलमोनरी मेडीसन हैड क्रिटिकल केयर यूनिट एसआरएम बरेली प्रधान संघ अध्यक्षा मोहनी पोखरिया ने संयुक्त रूप से शहीद मनोज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।घोषीकुआं भट्टा मैदान में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में मैच की शुरुआत अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की गयी। डा. ललित ने फुटबाल गोलपोस्ट में डालकर खेल शुरू किया। इससे पूर्व अतिथियों को कमेटी के पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 35-35 मिनट के मैच में बरेली और चंपावत दोनों ही टीम निर्धारित समय में एक भी गोल नहीं कर पाई। पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से चंपावत ने मैच जीत लिया। इस अवसर पर मोहन सिंह रुमाल, हरीश रुमाल, डा. प्रेम सिंह खड़ायत, डीजीएम लोहिया हेड पॉवर हाउस गजेंद्र बुदियाल, दियूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष बीएस कोटिया, जुहेर अब्बास, कुंवर सिंह खनका, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, धाना भंडारी, इंद्रा देवी, बलबीर सिंह राणा, मनोहर सिंह पोखरिया, त्रिलोक सिंह रावत, गंभीर सिंह धामी, नारायण सिंह, जेएस बसेड़ा, दामोदर पाटनी, जीवन सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह सामंत, प्रवीन भंडारी, चंद्र सिंह थापा आदि थे।
विज्ञापन