फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Manmohan singh of Rudrapur loves the greenery

बेमिसाल : मनमोहन सिंह की उम्र 71 साल और हरियाली का जुनून हद से पार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Manmohan singh of Rudrapur loves the greenery
रुद्रपुर में डिवाइडर पर लगाए पौधों को पानी देते मनमोहन सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा। जगह-जगह पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण की बातें होंगी। पर्यावरण दिवस के बीच हमें रुद्रपुर के पर्यावरण प्रेमी डॉ. मनमोहन सिंह के बारे में भी जानना चाहिए, जिन्होंने अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण में खर्च किया है। रुद्रपुर के विभिन्न मार्गों के डिवाइडर पर नजर आने वाले गमले और पौधे उन्होंने ही लगाए हैं। मनमोहन सिंह सुबह के समय अक्सर इन पौधों को पानी देते नजर आ जाएंगे। पौधे लगाने के बाद उन्हें सूखने से बचाने के लिए पौधों को पानी देने के लिए उन्होंने तीन कर्मचारी भी रखे हैं, जिन्हें वह प्रति माह 28 हजार रुपये वेतन देते हैं।
विज्ञापन
मनमोहन सिंह ने बताया कि वह अब तक शहर में पांच पौधे लगवा चुके हैं। साल में दो बार एक-एक हजार पौधे गमले समेत लोगों को बांटते हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए मेरा पौधा मेरा स्वाभिमान अभियान भी चला रखा है, इसके तहत वह स्कूली बच्चों को एक पौधा देकर उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लेते हैं।
विज्ञापन
71 वर्षीय मनमोहन सिंह कहते हैं कि किसान परिवार का होने के कारण उन्हें हरे-भरे पौधों और पर्यावरण से बचपन से प्रेम था। वह कहते हैं वर्ष 2009 में इलाहाबाद बैंक में प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पूरी तरह से पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास किए। आज शहर में कई लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक हुए हैं। उन्होंने रुद्रपुर के विभिन्न चौराहों और सड़कों के डिवाइडर पर गमले लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अपने घर को भी किसी बगीचे की तरह सजाया है। उनके घर में लगे गमलों में तरह तरह के पौधे व फूल मिल जाएंगे। मनमोहन सिंह कहते हैं कि उनके एक बेटी और दो बेटे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी दो साल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Manmohan singh of Rudrapur loves the greenery
रुद्रपुर में अपने घर में गमले में लगाये पौधों को पानी देते मनमोहन सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर में अपने घर में गमले में लगाये पौधों को पानी देते मनमोहन सिंह।

Manmohan singh of Rudrapur loves the greenery
डॉ मनमोहन सिंह। - फोटो : AMAR UJALA
डॉ मनमोहन सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed