फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mango Productions

अरुणिका की बढ़ रही महक

Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
कुंदन श्ााह अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
कुंदन श्ााह अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mango Productions
Mango - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 घर के बाग और किचन गार्डन में औद्यानिकी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर में तैयार आम की लाल रंग की शोधित प्रजातियों के पौध की भारी डिमांड है। यहां विकसित अरुणिका आम प्रजाति नेे लखनऊ और चंडीगढ़ आम महोत्सव में अवार्ड जीता है।
राज्य सरकार के आलू फार्म स्थित औद्यानिकी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में आम की प्रजातियों पर अनुसंधान से नए रूप-रंग और गुणों वाली नई प्रजातियां तैयार की जाती हैं। सफल होने पर उनकी विभिन्न विधियों से नई पौध तैयार की जाती है और किसानों को दी जाती है। उपनिदेशक उद्यान विभाग उत्तराखंड डॉ. ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि औद्यानिकी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र आलू फार्म काशीपुर में आम की तकरीबन 40 प्रजातियां हैं, लेकिन अनुसंधान शालाओं में तैयार लाल रंग की प्रजातियों की दूसरे प्रदेशों से सरकारी व गैर सरकारी डिमांड है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसी माह लखनऊ और चंडीगढ़ में आम महोत्सव का आयोजन हुआ है। लखनऊ महोत्सव में आलू फार्म नर्सरी में तैयार अरुणिका को लेकर खटीमा निवासी किसान नरेंद्र के अपने बाग में लगाया था। नरेंद्र के आम अरुणिका को लखनऊ महोत्सव में अवार्ड मिला है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ आम महोत्सव में भी आलू फार्म काशीपुर के अरुणिका आम को श्रेष्ठ पुरस्कार मिला है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि काशीपुर नर्सरी में केंद्रीय अनुसंधान केंद्र लखनऊ की अरुणिका, अर्का अरुणा, भारतीय अनुसंधान परिषदों के पूसा सूर्या, पूसा प्रतिभा, पूसा पीतांबर, पूसा श्रेष्ठ, पूसा लालिमा, अर्का नील किरण, अर्का अनमोल, अर्का पुनीत व केसर प्रजातियों की पौध तैयार की गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अनुसंधान वाली लाल रंग की प्रजातियों के आम प्रति वर्ष लगते हैं। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होते हैं। गुठलियां पतली और गूदा रेसा रहित, महकदार  स्वादिष्ट होते हैं। पैदावार भी भरपूर होती है। यह खूबसूरत होते हैं। प्रजातियों के अनुसार लाल, लालिमा बैगनी, सिंदूरी, सूर्य जैसे सुनहरा चमकदार रंगों के सुंदर होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर के मरीज भी खा सकते हैं आम
काशीपुर। आम के सीजन में शुगर के रोगी आम खाने को तरसते हैं। लेकिन आम अधिक मीठे होने से नहीं खाते हैं। लेकिन भारतीय अनुसंधान केंद्र बंगलुरू द्वारा तैयार पूसा सूर्या आम में मिठास काफी कम है। डॉ. ब्रजेश गुप्ता ने बताया कि पूसा सूर्या में शुगर की मात्रा टीएसएस-18 है। यह आम देखने में भी सुंदर सूर्य जैसे सुनहरा लालिमा रंग के होते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed