फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mango blocked on the main roads of Khatima

खटीमा की मुख्य सड़कों पर जाम हुआ आम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mango blocked on the main roads of Khatima
खटीमा में टनकपुर रोड पर लगा जाम। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर के मुख्य मार्गों पर लगने वाला जाम अब व्यापारियों एवं आम जनता के लिए जी का जंजाल बनने लगा है। जाम की स्थिति यह है कि बाजार से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य चौराहे, तहसील, रोडवेज बस स्टेशन, स्टेशन रोड सहित मंडी समिति की सड़कों पर जाम आम है।
विज्ञापन

वरिष्ठ व्यवसायी वीरेंद्र टंडन जाम के लिए अव्यवस्थित पार्किंग एवं उन दुकानदारों को दोषी बताते हैं जो अपनी दुकानों के आगे 100 और 50 रुपये प्रतिदिन मिलने वाले किराए के लालच में हथठेली लगवाते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना का कहना है कि मार्ग के किनारे स्थित बैंकों की अपनी पार्किंग नहीं है। ये सभी मार्ग की पटरी का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में करते हैं और इससे जाम लगता है। इसके अतिरिक्त मार्ग की पटरी पर स्थायी रूप से लगने वाले ठेले भी जाम का कारण बनते हैं। वहीं, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने कहा कि पुरानी तहसील में पार्किंग व्यवस्था के बाद भी मार्ग की पटरी का इस्तेमाल पार्किंग के रूप में करने से जाम लगता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से वार्ता कर निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग की अपील की जाएगी। इधर, कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि वह जल्द ही बैंक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर पार्किंग समस्या से निजात और जाम का हल निकालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed