फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mandatory Speed Governor

सभी व्यवसायिक वाहनों में लगाए जाएं स्पीड गवर्नर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mandatory Speed Governor
रुद्रपुर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते एडीएम उत्तम सिंह चौहान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवसायिक वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाना सुनिश्चित करें। स्पीड गवर्नर नहीं लगे वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। हादसों पर रोकथाम के लिए पुलिस और परिवहन विभाग लगातार कार्रवाई करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि भार वाहन में सवारी बैठाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। लोनिवि सड़कों के गड्ढे भरने का कार्य जल्द करे।
विज्ञापन

उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल के सामने हादसे रोकने के लिए तत्काल रंबल स्ट्रैप लगवाएं। नगर निगम शहर के आंतरिक मार्गों में लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करे। ई-रिक्शा का पंजीकरण करते समय चालक और मालिक का सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। तय रूट के अनुसार ई-रिक्शा पर निर्धारित रंग की पट्टी लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर ई रिक्शा चालक पर कार्रवाई की जाए। पूर्व में जिन स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जा चुका है, वहां दोबारा अतिक्रमण न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीओ ट्रैफिक, एआरटीओ, एसडीएम और एनएचएआई के पीडी की टीम गठित की। उन्होंने टीम से एनएच में डिवाइडर खोलने के संबंध में 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, एसपी ट्रैफिक मिथिलेश कुमार, एआरटीओ पूजा नयाल, एनएचएआई के पीडी योगेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed