फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man working in a factory died due to a nail entering his stomach in rudrapur

Rudrapur: फैक्टरी में काम कर रहे युवक के पेट में घुसी सरियानुमा कील, मौत; मां का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 22 Mar 2024 12:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 22 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

रुद्रपुर में फैक्टरी की प्रेशर मशीन पर काम कर रहे युवक की पेट में सरियानुमा कील घुसने से मौत हो गई। मृतक की मां ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।

विज्ञापन
man working in a factory died due to a nail entering his stomach in rudrapur
death - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में फैक्टरी की प्रेशर मशीन पर काम कर रहे युवक की पेट में सरियानुमा कील घुसने से मौत हो गई। मृतक की मां ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


किच्छा निवासी अर्शप्रीत सिंह (22) पुत्र मनजीत सिंह नेशनल हाइवे 74 पर शिमला पिस्तौर स्थित रावा हाईटेक रुद्रपुर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में पिछले तीन साल से काम करता था। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को भी वह फैक्टरी काम करने आया था। इसी बीच प्रेशर मशीन पर काम करने के दौरान उसके पेट में सरियानुमा कील घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कई घंटे बाद परिजनों को मामले का पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और मां बेटे के शव को देख आंसू बिलखती रही। परिजनों की सूचना पर बागवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत को कई घंटे हो गए लेकिन फैक्टरी प्रबंधन ने उन्हें जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि वह एक निजी स्कूल में काम करती हैं और पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। हर्षप्रीत परिवार में सबसे बड़ा था। उससे एक छोटा भाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Ramnagar: कॉर्बेट क्षेत्र में पेड़ काट रहे तस्कर गिरफ्तार, लकड़ी बरामद; लापरवाही बरतने पर 2 वनकर्मी भी निलंबित


पुलिस हादसे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी में हादसे के दौरान श्रमिक की मौत हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में फैक्टरी प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

हादसे में श्रमिक की मौत के मामले जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्यवाही की जाएगी। -मनाेज कुमार कत्याल, एसपी सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed