फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   man was defrauded of ₹1.15 crore on the pretext of selling 10 acres of land in kashipur

Uk:दो प्राॅपर्टी डीलरों ने 10 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर ठगे 1.15 करोड़, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 24 Dec 2025 04:19 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Wed, 24 Dec 2025 04:19 PM IST
सार

काशीपुर में एक व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर 10 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर लवजीत व जगजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
man was defrauded of ₹1.15 crore on the pretext of selling 10 acres of land in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में एक व्यक्ति ने दो प्रॉपर्टी डीलरों पर 10 एकड़ जमीन बेचने के नाम पर 1.15 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर लवजीत व जगजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जसपुर खुर्द कृष्णा विला कॉलोनी, निकट शगुन गार्डन निवासी अक्षय भल्ला ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि ग्राम सांडखेड़ा निवासी प्रॉपर्टी डीलर जगजीत सिंह व लवजीत सिंह ने एक दिसंबर 2020 को उसे 10 एकड़ खेती की जमीन ग्राम जैतपुर घोसी में दिखाकर बताया कि वे दोनों इस जमीन के मालिक हैं।
विज्ञापन


अक्षय भल्ला ने बताया कि लवजीत व जगजीत की इस बात पर विश्वास करके उसने जमीन का सौदा 40 लाख रुपये एकड़ के हिसाब से तय कर लिया। इसमें बयाना के रूप में उसने अपने घरवालों के केनरा बैंक के खाते से पांच नवंबर 2020 को 20 लाख रुपये और 11 नवंबर 2020 को 14 लाख रुपये जगजीत सिंह के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने अपनी फर्म गजराज ट्रैवल्स रिसॉर्ट्स के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से तीन दिसंबर 2020 को पांच लाख, सात दिसंबर 2020 को 10 लाख रुपये जगजीत सिंह और अपनी ताई सीमा रानी के खाते से 19 दिसंबर 2020 को छह लाख रुपये लवजीत सिंह को चेक के माध्यम से दिए। 60 लाख रुपये नकद कुल एक करोड़ 15 लाख रुपये लवजीत सिंह व जगजीत सिंह को दिए। दोनों प्रापर्टी डीलरों ने उससे वादा किया कि तीन वर्षों में जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम पर कराकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि दिसंबर 2024 में उसे जानकारी मिली की दोनों प्रापर्टी डीलरों ने जो जमीन अपनी बताई है उसका मालिक कोई अन्य व्यक्ति है। तब उसने ऑनलाइन खतौनी चेक कराई तो पता चला कि उस जमीन से लवजीत व जगजीत का कोई वास्ता नहीं है। आरोप है कि जब वह रुपये वापस लेने उनके घर गया तब पता चला कि लवजीत सिंह रुपये लेकर कनाडा भाग गया है। जगजीत सिंह से अपने रुपये वापस मांगे तो जगजीत सिंह ने उसके साथ अभद्रता की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed